Diwali 2022 Recipe: दिवाली पर मेहमानों को खिलाएं नमक पारा और शक्कर पारा, जानें इन पारंपरिक व्यंजनों को बनाने की आसान विधि (Watch Video)
नमक पारा और शक्कर पारा बनाने की विधि (Photo Credits: YouTube)

Diwali 2022 Recipe: पारंपरिक खाद्य पदार्थों (traditional food items) और लजीज व्यंजनों के बिना पांच दिवसीय दिवाली अधूरी सी लगती है, इसलिए तो दिवाली की शुरुआत होने से पहले ही लोग घरों की साफ-सफाई के साथ दिवाली के पारंपरिक व्यंजनों को बनाने में भी जुट जाते हैं. ऐसे में हम कुरकुरे नमक पारा (Namak Para) और मीठे शक्करा पारा (Shakkar Para) को कैसे भूल सकते हैं. दिवाली (Diwali) के अवसर इन खाद्य पदार्थों को अधिकांश घरों में बनाया जाता है और दीपावली (Deepavali) पर घर आने वाले मेहमानों को खिलाया जाता है. नमक पारा को सूजी, जीरा और अजवाइन से बनाया जाता है, जिसे कुछ भारतीय राज्यों में निमकी या मठरी भी कहा जाता है, जबकि शक्कर पारा या शंकरपाली दिवाली उत्सव के लिए घी, चीनी और सूजी के मिश्रण से तैयार किया जाने वाला मीठा व्यंजन है. अगर आप भी दिवाली से पहले इन व्यंजनों को तैयार करना चाहते हैं तो नमक पारा और शक्कर पारा बनाने की आसान विधि जानने के लिए आप इन ट्यूटोरियल वीडियोज की मदद ले सकते हैं.

दिवाली नमक पारा रेसेपी

तीन तरह के नमक पारे

शक्कर पारा बनाने की विधि

दिवाली स्पेशल शक्कर पारा