Dev Deepawali 2025 HD Images: देव दीपावली पर ये शानदार GIF Greetings, Photo Wishes और Wallpapers भेजकर दें बधाई
देव दीपावली (Dev Deepawali) कार्तिक पूर्णिमा (Kartik Purnima) के दिन मनाई जाती है. ऐसा कहा जाता है कि इस दिन देवता धरती पर आकर दिवाली मनाते हैं. इसलिए इसे देव दीपावली कहा जाता है. देव दीपावली के दिन सभी देवता गंगा में स्नान करने धरती पर उतरते हैं...
Dev Deepawali 2025 HD Images: देव दीपावली (Dev Deepawali) कार्तिक पूर्णिमा (Kartik Purnima) के दिन मनाई जाती है. इस साल देव दिवाली 5 नवंबर को मनाई जा रही है. ऐसा कहा जाता है कि इस दिन देवता धरती पर आकर दिवाली मनाते हैं. इसलिए इसे देव दीपावली कहा जाता है. देव दीपावली के दिन सभी देवता गंगा में स्नान करने धरती पर उतरते हैं. देव दीपावली पर काशी के सभी 100 घाटों और नावों को 10 लाख दीयों से रोशन किया जाता है. कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान शिव के पुत्र कार्तिकेय का जन्म हुआ था. इसलिए देव दीपावली को कार्तिक पूर्णिमा भी काहा जाता है. देव दीपावली को अलग- अलग धर्मों में विभिन्न नामों से मनाया जाता है. कार्तिक पूर्णिमा को गुरु नानक देव का जन्म हुआ था. इसलिए सिख और सिन्धी धर्म के लोग इस दिन को गुरु पूरब के रूप में मनाते है. कार्तिक पूर्णिमा के दिन गौतम स्वामी को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी, ये भगवान महावीर के मार्गों पर चलनेवाले थे और उनके पहले शिष्य थे. इसलिए जैन धर्म के लिए भी कार्तिक पूर्णिमा बहुत बड़ा दिन है. यह भी पढ़ें: Guru Nanak Jayanti 2025 Inspirational Quotes: प्रकाश पर्व पर गुरुनानक देव के प्रेरक कोट्स भेजकर मानव-सेवा के भागीदार बनें!
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, देव दिवाली के पावन अवसर पर देवता काशी में आकर दिवाली मनाते हैं. इसलिए इस दिन दीप जलाने का विशेष महत्व है. इससे घर में सुख-समृद्धि, खुशहाली और सकारात्मकता आती है. साथ ही, इस पावन दिन किए गए पुण्य कर्मों का फल भी भक्तों को प्राप्त होता है. देव दीपावली पर हम ले आये हैं कुछ लेटेस्ट दीपावली Greetings, जिन्हें भेजकर आप बधाई दे सकते हैं.
1- देव दीपावली की शुभकामनाएं

2- देव दीपावली की हार्दिक बधाई

3- शुभ देव दीपावली

4- हैप्पी देव दीपावली

5- देव दीपावली 2025

देव दीपावली पर दान धर्म का भी महत्व है. इस दिन माता लक्ष्मी, भगवान् शिव और भगवान विष्णु की पूजा की जताई है. ऐसा करना शुभ माना जाता है. देव दीपावली पर काशी के घाटों पर लाखों की तादाद में लोग आते हैं. इस दिन की जलनेवाले दीयों की रोशनी देखते बनती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 03, 2025 06:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

