Chhatrapati Sambhaji Maharaj Jayanti 2023 Messages: छत्रपति संभाजी महाराज जयंती पर ये HD Wallpapers और GIF Images भेजकर शिवपुत्र को करें याद
छत्रपति संभाजी महाराज मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के सबसे बड़े पुत्र थे. 14 मई 1965 को जन्मे, संभाजी मराठा साम्राज्य के दूसरे छत्रपति थे, जिन्होंने 1681 से 1689 तक शासन किया. 11 मार्च 1689 को संभाजी महाराज को औरंगजेब ने इस्लाम अपनाने से इनकार करने के बाद मार डाला था...
Chhatrapati Sambhaji Maharaj Jayanti 2023 Messages: छत्रपति संभाजी महाराज मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के सबसे बड़े पुत्र थे. 14 मई 1965 को जन्मे, संभाजी मराठा साम्राज्य के दूसरे छत्रपति थे, जिन्होंने 1681 से 1689 तक शासन किया. 11 मार्च 1689 को संभाजी महाराज को औरंगजेब ने इस्लाम अपनाने से इनकार करने के बाद मार डाला था. हर साल लोग छत्रपति संभाजी महाराज पुण्यतिथि पर उनकी वीरता की कहानियों को याद करते हैं, जो उनकी पुण्यतिथि के दिन 11 मार्च 2023 को मनाई जाती है. तिथि अनुसार इस बार संभाजी महाराज की जयंती 1 जून को मनाई जाएगी. यह भी पढ़ें: Chattrasal Jayanti 2023: जब छत्रपति की छत्रछाया में महाराजा छत्रपाल का मुगलों को नेस्तनाबूद करने का लिया संकल्प!
संभाजी महाराज जब दो साल के थे तब उनकी माता सई भोंसले का देहांत हो गया था. उनका पालन-पोषण उनकी दादी जीजाबाई ने किया. बचपन में उन्हें छाव और शंभु जी राजे के नाम से भी जाना जाता था. वह अपने पिता छत्रपति शिवाजी महाराज की मृत्यु के बाद मराठा साम्राज्य के दूसरे राजा बने. कम उम्र में ही उन्होंने गुरिल्ला युद्ध कला में महारत हासिल कर ली थी. छत्रपति संभाजी महाराज की जयन्ती पर लोग उनकी वीरता और उनके साहस की कहानियों को याद करते हैं. छत्रपति संभाजी महाराज की जयंती पर व्हाट्सएप स्टेटस, शुभकामनाएं, फेसबुक वॉलपेपर, चित्र साझा करें!
1. पुत्र मां भवानी का मुझ पर किसका ज़ोर
काट दिया हर सिर जो उठा मातृभूमि की ओर।
संभाजी महाराज जयंती की शुभकामनाएं!

2. जाल बिछाकर किसी को घेरते नहीं
क्षत्रिय हैं किसी को डुबाकर हम तैरते नहीं
संभाजी महाराज जयंती की शुभकामनाएं!

3. हिंदुत्व की पहचान संभाजी महाराज,
स्वराज का दूसरा नाम संभाजी महाराज,
देश का अभिमान संभाजी महाराज,
राष्ट्र की है शान संभाजी महाराज
संभाजी महाराज जयंती की शुभकामनाएं!

4. अंधकार सब दूर हुआ, जब उजियारा आया
भागे सब पीठ दिखाकर, जब संभाजी आया
संभाजी महाराज जयंती की शुभकामनाएं!

5. बिना रुके हर कठिनाई में कदम बढ़ाना,
आसान नहीं है मातृभूमि पर शीश चढ़ाना
संभाजी महाराज जयंती की शुभकामनाएं!

संभाजी का विवाह जीवुबाई (येसुबाई) से हुआ था. उनके दो बच्चे हुए - भवानी बाई और शाहू. 1689 में, संभाजी को मुगलों द्वारा पकड़ लिया गया, प्रताड़ित किया गया और मार डाला गया. उनका उत्तराधिकारी उनके भाई राजाराम प्रथम थे. संभाजी महाराज पुण्यतिथि 11 मार्च है, जिस दिन मराठा राजा मुगलों द्वारा मारे गए थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 01, 2023 06:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

