Brij Holi 2019 Dates: उत्तर प्रदेश के बरसाना, मथुरा और वृंदावन में होली महोत्सव की धूम, जानिए यहां आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तिथि और पूरी लिस्ट
लट्ठमार होली (Photo Credits: Wikimedia Commons)

Brij Holi 2019 Dates: होली (Holi) एक ऐसा पर्व है जिसमे प्यार, दोस्ती, एकता, समरसता और रिश्तों में मिठास घोलने वाले कई रंग शामिल होते हैं. इस दिन हर किसी पर रंगों (Colors) की खुमारी छाई रहती है और जमकर नाच-गाना, मौज-मस्ती की जाती है. रंगों का यह त्योहार 21 मार्च को देश भर में मनाया जाएगा और इसके एक दिन पहले 20 मार्च को होलिका दहन (Holika Dahan) किया जाएगा, जिसे छोटी होली (Chhoto Holi) भी कहा जाता है. वैसे तो देश के विभिन्न इलाकों में अलग-अलग तरीकों से होली का त्योहार मनाया जाता है, लेकिन ब्रज की होली (Brij Holi) की बात ही निराली है. यहां अनोखे और परंपरागत तरीके मनाई जाने वाली होली दुनिया भर में मशहूर है.

खासकर, ब्रज की लट्ठमार होली (Lathmar Holi) में शामिल होकर इसका आनंद उठाने के लिए देश ही नहीं, बल्कि दुनिया भर से पर्यटक उत्तर प्रदेश आते हैं. उत्तर प्रदेश के मथुरा (Mathura), वृंदावन (Vrindavan), बरसाना (Barsana) और नंदगांव (Nandgaon) में होली का यह त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. दरअसल, मथुरा में भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था और उन्होंने अपने बालपन के ज्यादातर समय वृंदावन में बिताया था. मथुरा और वृंदावन के आसपास की भूमि को ब्रज भूमि कहते हैं. जहां श्रीकृष्ण और राधा के कई अलौकिक मंदिर मौजूद हैं, जो उनके अमर प्रेम की कहानी बयां करते हैं. यह भी पढ़ें: Happy Holi In Advance 2019 Wishes: नहीं हो रहा है इंतजार तो इन मैसेजेस को WhatsApp Stickers, Quotes, SMS और Facebook Greetings के जरिए भेजकर सभी को कहें 'हैप्पी होली इन एडवांस'

होली के दौरान यहां मौजूद सभी मंदिरों में विशेष आयोजन किए जाते हैं. ब्रज की लट्ठमार होली, फूलों की होली, लड्डू होली और विधवाओं की होली काफी मशहूर है. यहां बसंत पंचमी के बाद से ही होली का जश्न शुरु हो जाता है जो लगभग एक महीने तक जारी रहता है. अगर आप भी ब्रज की होली में शामिल होने का मन बना रहे हैं तो चलिए हम आपको होली महोत्सव के दौरान यहां आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तिथियां और पूरी लिस्ट बताते हैं.

ब्रज होली महोत्सव की पूरी लिस्ट-

10 मार्च 2019- रमन रेती आश्रम होली.

14 मार्च 2019- नंदगांव फाग आमंत्रण महोत्सव.

14 मार्च 2019- लड्डू होली, बरसाना.

15 मार्च 2019- लट्ठमार होली, बरसाना.

16 मार्च 2019- लट्ठमार होली, नंदगांव.

17 मार्च 2019- लट्ठमार होली, श्रीकृष्ण जन्मस्थान.

17 मार्च 2019- बांके बिहारी होली, रंगभरनी एकादशी.

18 मार्च 2019- छड़ीमार होली, गोकुल.

20 मार्च 2019- होलिका दहन, फलेन/जटवारी.

20 मार्च 2019- चतुर्वेदी समाज डोला.

21 मार्च 2019- धूल होली.

22 मार्च 2019- चरकुला नृत्य, मुखराई.

22 मार्च 2019- दाऊजी का हुरंगा, बलदेव.

22 मार्च 2019- हुरंगा, जाब/नंदगांव

23 मार्च 2019- हुरंगा, बाथेन/गिदोह यह भी पढ़ें: Holi 2019: जानिए बरसाना, मथुरा और वृंदावन में कब खेली जाएगी होली, ब्रज के इस मशहूर उत्सव को अब आप भी यहां देख सकते हैं लाइव

हैप्पी होली 2019- 

मान्यताओं के अनुसार, द्वापर युग में श्रीकृष्ण राधा और उनकी सखियों के साथ होली खेलने के लिए बरसाना जाते थे, तब वे उन्हें वहां से भगाती थीं. इसी प्रकार से हर साल नंदगांव के पुरुष होली के दिन बरसाना जाते हैं और वहां की महिलाएं उन पर लाठियों से वार करती हैं और पुरुष ढाल की मदद से खुद को बचाने की कोशिश करते हैं. लट्ठमार होली की यह परंपरा सदियों से यहां निभाई जा रही है. इस साल 15 मार्च को बरसाना और 16 मार्च को नंदगांव में लट्ठमार होली मनाई जाएगी. इसके अलावा राधा और कृष्ण की इस नगरी में फूलों की होली, लड्डू होली और विधवाओं की होली भी काफी मनमोहक होती है.