त्योहार

Basant Panchami 2025 Greetings: बसंत पंचमी की हार्दिक बधाई! अपनों संग शेयर करें ये हिंदी WhatsApp Stickers, Photo Wishes और Facebook Messages

बसंत पंचमी पर ज्ञान, विद्या और कला की देवी मां सरस्वती की उपासना करने के साथ ही उनके प्रतीक चिन्हों की आराधना भी की जाती है. माना जाता है कि देवी सरस्वती की पूजा से व्यक्ति को विद्या, ज्ञान और कला की प्राप्ति होती है. ऐसे में इस पावन अवसर पर आप इन हिंदी ग्रीटिंग्स, वॉट्सऐप स्टिकर्स, फोटो विशेज, फेसबुक मैसेजेस को भेजकर अपनों को बसंत पंचमी की हार्दिक बधाई दे सकते हैं.

Basant Panchami 2025 Greetings: बसंत पंचमी की हार्दिक बधाई! अपनों संग शेयर करें ये हिंदी WhatsApp Stickers, Photo Wishes और Facebook Messages
बसंत पंचमी 2025 (Photo Credits: File Image)

Basant Panchami 2025 Greetings in Hindi: बसंत पंचमी (Basant Panchami) का त्योहार इस साल 2 फरवरी 2025 को मनाया जा रहा है, जिसे सरस्वती पूजा (Saraswati Puja), श्री पंचमी (Shri Panchami), वसंत पंचमी (Vasant Panchami), माघ पंचमी (Magh Panchami) जैसे विभिन्न नामों से जाना जाता है. इस दिन ज्ञान, विद्या, बुद्धि और कला की देवी मां सरस्वती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है. इस दिन पीले रंगों का विशेष महत्व बताया जाता है, इसलिए पीले रंग के वस्त्र पहनने के साथ-साथ मां सरस्वती की पूजा में भी पीले रंग की वस्तुओं का उपयोग किया जाता है. कहा जाता है कि इसी पावन तिथि से बसंत ऋतु की शुरुआत होती है. दरअसल, वसंत ऋतु (Spring Season) को सभी ऋतुओं का राजा कहा जाता है और बसंत पंचमी को इस ऋतु के आगमन का प्रतीक माना जाता है.

बसंत पंचमी पर ज्ञान, विद्या और कला की देवी मां सरस्वती की उपासना करने के साथ ही उनके प्रतीक चिन्हों की आराधना भी की जाती है. माना जाता है कि देवी सरस्वती की पूजा से व्यक्ति को विद्या, ज्ञान और कला की प्राप्ति होती है. ऐसे में इस पावन अवसर पर आप इन हिंदी ग्रीटिंग्स, वॉट्सऐप स्टिकर्स, फोटो विशेज, फेसबुक मैसेजेस को भेजकर अपनों को बसंत पंचमी की हार्दिक बधाई दे सकते हैं. यह भी पढ़ें: Basant Panchami 2025 Quotes: शुभ बसंत पंचमी! दोस्तों-रिश्तेदारों संग शेयर करें ये हिंदी Photo Wishes, WhatsApp Messages और Facebook Greetings

1- बसंत पंचमी वह सुनहरा और संगीतमय समय है, जब प्रकृति नवीनीकरण का गीत गाती है, हमें सीखने, विकास और जीवन की सुंदरता को अपनाने की याद दिलाती है.’
बसंत पंचमी की हार्दिक बधाई

बसंत पंचमी 2025 (Photo Credits: File Image)

2- ‘बसंत पंचमी की भावना आपके हृदय को ज्ञान की शक्ति, रचनात्मकता की खुशी और उज्ज्वल भविष्य की आशा से भर दे.’
बसंत पंचमी की हार्दिक बधाई

बसंत पंचमी 2025 (Photo Credits: File Image)

3- ‘विद्या से स्वभाव विनम्र बनता है. विनम्रता से सज्जनता आती है. सज्जनता से घर-परिवार और समाज में सम्मान मिलता है. इन गुणों से धन और सुख-शांति मिलती है. इस माह ऋतु पर कोटि कोटि बधाई.’
बसंत पंचमी की हार्दिक बधाई

बसंत पंचमी 2025 (Photo Credits: File Image)

4- ‘जिस तरह सरसों के खेत पीले फूलों से खिलते हैं, उसी तरह इस बसंत पंचमी पर आपका जीवन शांति, आनंद और सफलता से खिले,’
बसंत पंचमी की हार्दिक बधाई

बसंत पंचमी 2025 (Photo Credits: File Image)

5- ‘पीली, लाल, हरी, नीली और काली उड़े पतंग आसमान में सबकी निराली, आओ मिलकर हम सब बसंत मनाएं, द्वार पर ज्ञान की सजाएं रंगोली!’
बसंत पंचमी की हार्दिक बधाई

बसंत पंचमी 2025 (Photo Credits: File Image)

बसंत पंचमी पर शिक्षा और संगीत से जुड़े लोग मां सरस्वती की पूजा करते हैं और उनसे बुद्धि व विद्या की कामना करते हैं. इस पर्व को देशभर में पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया जाता है. छात्रों से लेकर शिक्षकों और कला जगत से जुड़े तमाम लोग इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं. माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को सभी शुभ कार्यों के लिए बेहद शुभ है, इसलिए इस दिन नवीन विद्या प्राप्ति, गृह प्रवेश और अन्य कार्यों की शुरुआत बिना कोई मुहूर्त देखे किया जा सकता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 01, 2025 10:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).