August 2021 Festival Calendar: अगस्त में मनाए जाएंगे स्वतंत्रता दिवस, कृष्ण जन्माष्टमी और रक्षाबंधन जैसे बड़े पर्व, देखें इस माह के व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट
अगस्त 2021 (Photo Credits: File Image)

August 2021 Festival Calendar: जुलाई (July) के बाद अब अगस्त महीने (August Month) की शुरुआत होने वाली है. अगस्त कैलेंडर का आठवां महीना है, लेकिन अगर हिंदी पंचांग की बात करें तो सावन का पावन महीना (Sawan Month) चल रहा है. सावन का महीना शिव भक्तों के लिए बेहद खास माना जाता है, क्योंकि भगवान शिव (Lord Shiva) के इस अतिप्रिय महीने में भक्त उनकी विशेष पूजा-अर्चना करते हैं. भगवान शिव की उपासना के अलावा अगस्त का महीना कई मायनों में बेहद खास है, क्योंकि इस महीने स्वतंत्रता दिवस (Independence Day), कृष्ण जन्माष्टमी (Krishna Janmashthami), नागपंचमी (Naag Panchami) और रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) जैसे कई बड़े त्योहार मनाए जाएंगे. इसके अलावा अगस्त में पारसी नव वर्ष की शुरुआत होगी और मुस्लिम समुदाय का मुहर्रम भी इसी महीने पड़ रहा है.

अगस्त महीने में कई बड़े व्रत और त्योहार मनाए जाने हैं. इसके अलावा मासिक शिवरात्रि, मासिक प्रदोष, मासिक एकादशी और गणेश संकष्टी चतुर्थी जैसे व्रत भी पड़ेंगे. आप समय रहते अपने व्रत और त्योहारों को अच्छी तरह से मनाने की तैयारी कर सकें, इसलिए हम लेकर आए हैं अगस्त 2021 में पड़ने वाले सभी व्रतों और त्योहारों की पूरी लिस्ट, जिनकी आप मदद ले सकते हैं.

अगस्त 2021 के व्रत और त्योहारों की लिस्ट-

1 अगस्त 2021 (रविवार)- लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक पुण्यतिथि

4 अगस्त 2021 (बुधवार)- कामिका एकादशी (श्रावण कृष्ण पक्ष)

5 अगस्त 2021 (गुरुवार)- प्रदोष (श्रावण कृष्ण पक्ष)

6 अगस्त 2021 (शुक्रवार)- शिवरात्रि

7 अगस्त 2021 (शनिवार)- अमावस्या प्रारंभ

8 अगस्त 2021 (रविवार)- दर्श अमावस्या, दीप पूजा, आडि अमावस्या (तमिलनाडु), चितलागी अमावस्या (ओडिशा)

10 अगस्त 2021 (मंगलवार)- मुस्लिम नूतन वर्षारंभ, हिजरी सन 1443 प्रारंभ, मुस्लिम मुहर्रम मासारंभ

11 अगस्त 2021 (बुंधवार)- हरियाली तीज

12 अगस्त 2021 (गुरुवार)- विनायक चतुर्थी, दुर्वागणपति व्रत, नाग-चतुर्थी उपवास, जाग्रतगौरी पंचमी (ओडिशा)

13 अगस्त 2021 (शुक्रवार)- नागपंचमी, कल्की जयंती

14 अगस्त 2021 (शनिवार)- श्रीयाल षष्ठी, शीतला सप्तमी

15 अगस्त 2021 (रविवार)- स्वतंत्रता दिवस, पतेती, गोस्वामी तुलसीदास जयंती

18 अगस्त 2021 (बुधवार)- पुत्रदा एकादशी, पवित्रा एकादशी, झूलन यात्रारंभ

19 अगस्त 2021 (गुरुवार)- मुहर्रम (ताजिया)

20 अगस्त 2021 (शुक्रवार)- प्रदोष (श्रावण शुक्ल पक्ष), वरदलक्ष्मी व्रत, शीव पवित्रारोपण (ओडिशा)

21 अगस्त 2021 (शनिवार)- पूर्णिमा प्रारंभ

22 अगस्त 2021 (रविवार)- नारियली पूर्णिमा, श्रावण पूर्णिमा, रक्षाबंधन, बलभद्र पूजा (ओडिशा), अमरनाथ यात्रा

23 अगस्त 2021 (सोमवार)- शिवपूजन, भाद्रपद मासारंभ

25 अगस्त 2021 (बुधवार)- गणेश संकष्ट चतुर्थी, बहुला चतुर्थी

27 अगस्त 2021 (शुक्रवार)- रक्षा पंचमी (ओडिशा), श्री माधवदेव तिथि (असम)

29 अगस्त 2021 (रविवार)- भानु सप्तमी

30 अगस्त 2021 (सोमवार)- कालाष्टमी, श्रीकृष्ण जयंती, जन्माष्टमी

31 अगस्त 2021 (मंगलवार)- गोपालकाला

यह भी पढ़ेंं: July 2021 Festival Calendar: जुलाई का महीना है खास, देखें इस माह पड़ने वाले व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट

गौरतलब है कि 15 अगस्त 1947 को हमारा देश आजाद हुआ था, इसलिए इस दिन हर साल स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया जाता है. इसी महीने सावन मास का समापन श्रावण पूर्णिमा से होगा और भाद्रपद मास की शुरुआत होगी. बहरहाल, हमें उम्मीद है कि अगस्त महीने में पड़ने वाले सभी व्रतों और त्योहारों की यह पूरी लिस्ट आपके काम आएगी और आप समय रहते अपने सभी त्योहारों का लुत्फ उठा पाएंगे.