त्योहार

July 2021 Festival Calendar: जुलाई का महीना है खास, देखें इस माह पड़ने वाले व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट

अंग्रेजी कैलेंडर का छठा महीना यानी जून खत्म होने वाला है और सातवें महीने यानी जुलाई की शुरुआत होने वाली है. जुलाई के महीने में आषाढ़ी एकादशी, बकरीद, गुरु पूर्णिमा जैसे बड़े त्योहार मनाए जाएंगे. इसके अलावा मासिक शिवरात्रि, मासिक प्रदोष और मासिक एकादशी जैसे व्रत भी किए जाएंगे, इसलिए जून की तरह जुलाई महीने का भी खास महत्व बताया जा रहा है.

July 2021 Festival Calendar: जुलाई का महीना है खास, देखें इस माह पड़ने वाले व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट
जुलाई 2021 (Photo Credits: File Image)

July 2021 Festival Calendar: अंग्रेजी कैलेंडर का छठा महीना यानी जून (June) खत्म होने वाला है और सातवें महीने यानी जुलाई (July) की शुरुआत होने वाली है, जबकि हिंदू पंचांग के अनुसार, आषाढ़ का महीना चल रहा है जो 24 जुलाई को समाप्त होगा और उसके बाद सावन (Sawan) महीने की शुरुआत हो जाएगी. सावन का महीना भगवान शिव (Lord Shiva) के उपासकों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इस पूरे महीने भगवान शिव की उपासना की जाती है. हालांकि जुलाई के महीने में आषाढ़ी एकादशी (Ashadhi Ekadashi), बकरीद (Bakrid), गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima) जैसे बड़े त्योहार मनाए जाएंगे. इसके अलावा मासिक शिवरात्रि, मासिक प्रदोष और मासिक एकादशी जैसे व्रत भी किए जाएंगे, इसलिए जून की तरह जुलाई महीने का भी खास महत्व बताया जा रहा है.

जुलाई का महीना हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों के लिए बेहद खास माना जा रहा है. ऐसे में आप इस महीने पड़ने वाले व्रतों और त्योहारों की तैयारियां समय रहते करते हुए इसका आनंद ले सकें, इसलिए हम लेकर आए हैं जुलाई 2021 में पड़ने वाले व्रतों और त्योहारों की पूरी लिस्ट… यह भी पढ़ें: June 2021 Holidays Calendar With Festivals & Events: विश्व पर्यावरण दिवस, वट सावित्री, फादर्स डे, जानें सभी महत्वपूर्ण तिथियां और गवर्नमेंट हॉलिडे की पूरी लिस्ट

जुलाई 2021 के व्रत और त्योहारों की लिस्ट-

1 जुलाई 2021 (गुरुवार)- कालाष्टमी

5 जुलाई 2021 (सोमवार)- योगिनी एकादशी

7 जुलाई 2021 (बुधवार)- प्रदोष, रोश हाशन्ना (ज्यू-यहूदी)

8 जुलाई 2021 (गुरुवार)- शिवरात्रि

9 जुलाई 2021 (शुक्रवार)- दर्श अमावस्या

10 जुलाई 2021 (शनिवार)- आषाढ़ अमावस्या, अमावस्या समाप्ति

11 जुलाई 2021 (रविवार)- विश्व जनसंख्या दिवस, महाकवि कालिदास दिवस, मनोरथ द्वितीया व्रत (बंगाल)

12 जुलाई 2021 (सोमवार)- रथयात्रा, मुस्लिम जिलहिज्ज मासारंभ, पारसी अस्पंदार्मद मासारंभ

13 जुलाई 2021 (मंगलवार)- विनायक चतुर्थी (अंगारक योग)

15 जुलाई 2021 (गुरुवार)- कुमार षष्ठी, हेरापंचमी (ओडिशा), साई टेऊंराम जयंती

16 जुलाई 2021 (शुक्रवार)- विवस्वत सप्तमी

17 जुलाई 2021 (शनिवार)- दुर्गाष्टमी, करिदिवस, परशुराम अष्टमी (ओडिशा), खार्ची पूजा (त्रिपुरा)

18 जुलाई 2021 (रविवार)- तिशाबी आव (ज्यू-यहूदी), मेला शरीफ भगवती (कश्मीर)

20 जुलाई 2021 (मंगलवार)- देवशयनी आषाढ़ी एकादशी, पंढरपुर यात्रा, चातुर्मास्यारंभ, रविनारायण एकादशी (ओडिशा)

21 जुलाई 2021 (बुधवार)- बकरीद, प्रदोष, वामन पूजन

23 जुलाई 2021 (शुक्रवार)- गुरु पूर्णिमा, व्यास पूजन, लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जयंती

24 जुलाई 2021 (शनिवार)- आषाढ़ पूर्णिमा, साईबाबा उत्सव समाप्ति- शिर्डी, पूर्णिमा समाप्ति

27 जुलाई 2021 (मंगलवार)- अंगारक गणेश संकष्ट चतुर्थी

28 जुलाई 2021 (बुधवार)- नागपंचमी (बंगाल)

30 जुलाई 2021 (शुक्रवार)- शीतला सप्तमी (ओडिशा)

31 जुलाई 2021 (शनिवार)- कालाष्टमी, केर पूजा (त्रिपुरा)

गौरतलब है कि जुलाई 2021 में योगिनी एकादशी, प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि, देवशयनी एकादशी, आषाढ़ पूर्णिमा और संकष्टी चतुर्थी जैसे मासिक व्रत और त्योहार पड़ेंगे. इसी महीने पड़ने वाली आषाढ़ी एकादशी यानी देवशयनी एकादशी से भगवान विष्णु चार महीने के लिए योग निद्रा में चले जाएंगे, जिसके बाद करीब 4 महीनों के लिए शुभ कार्य वर्जित हो जाएंगे. वहीं 25 जुलाई से सावन मास की शुरुआत हो रही है, जिसका समापन 22 अगस्त को होगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 29, 2021 04:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).