त्यौहार

April Fools' Day 2019 Jokes: अप्रैल फूल डे पर FOOL बनाने के लिए 10 मजेदार मैसेजेस और इमेजेस

अप्रैल फूल डे पर आप इन मजेदार मैसेजेस और इमेजेस को वॉट्सऐप स्टिकर्स, फेसबुक ग्रीटिंग्स और एसएमएस के जरिए भेजकर अपने दोस्तों और करीबियों को अप्रैल फूल बना सकते हैं और उन्हें अप्रैल फूल डे की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

April Fools' Day 2019 Jokes: अप्रैल फूल डे पर FOOL बनाने के लिए 10 मजेदार मैसेजेस और इमेजेस
हैप्पी अप्रैल फूल डे 2019 (File Image)

April Fools' Day 2019 Jokes: हर साल 1 अप्रैल (1st April) को दुनिया भर में अप्रैल फूल डे यानी मूर्ख दिवस (April Fools’ Day) के रूप में मनाया जाता है. अप्रैल फूल के दिन बच्चे और क्या बड़े, हर कोई अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ शरारत भरी मस्ती करते हैं और उन्हें मूर्ख बनाने की कोशिश करते हैं. हालांकि इस दिन आधिकारिक छुट्टी नहीं होती है, लेकिन इसे व्यापक रूप से दुनिया भर में सेलिब्रेट किया जाता है. इस दिन लोग सोशल साइट्स और अपने आसपास लोगों को बेवकूफ बनाने की हर मुमकिन कोशिश करते हैं. अप्रैल फूल डे के मौके पर हम आपके लिए लेकर आएं हैं 10 मजेदार मैसेजेस और इमेजेस जिसे अपने जानने वालों को भेजकर आप इस दिन को सेलिब्रेट कर सकते हैं.

1. खुश तो बहुत होगे तुम, बात ही कुछ ऐसी है...

आज 1 अप्रैल जो है, दिल में गुदगुदी हो रही होगी,

और हो भी क्‍यों ना?... साल में एक ही तो दिन आता है,

जो सिर्फ तुम्हारे नाम होता है…

हैप्‍पी अप्रैल फूल डे.

(File Image)

2. पागल हैं वो लोग जो 14 फरवरी को करते हैं प्यार का इजहार,

मेरी मानों तो 1 अप्रैल को करो अपने प्यार का इजहार,

मान गई तो कूल... वरना कह दो बहन जी 'अप्रैल फूल'

हैप्‍पी अप्रैल फूल डे.

(File Image)

3. आप जैसा कोई मेरी जिंदगी में आए तो बात बन जाए.

आप जैसा क्यूट मेरी जिंदगी में आए तो बात बन जाए.

आप जैसा स्वीट मेरी जिंदगी में आए तो बात बन जाए.

आप जैसा बेवकूफ मेरी झूठी बातों पर यकीन करे तो “अप्रैल फूल” बन जाए...

हैप्पी अप्रैल फूल डे.

(File Image)

4. दिल में दर्द, दर्द में यादें,

यादों में बिता हुआ कल, जो पुकारे तुझे हर पल.

वो कमसिन सी कली तू, वो खिलखिलाती फुलझड़ी तू.

जब भी ख्वाब में आती है... मां कसम चुड़ैल भी सुंदर लगने लगती है...

हैप्‍पी अप्रैल फूल डे.

(File Image)

5. एक पागल था…

बिल्कुल पागल था…

एकदम पागल था…

पागलों का पागल था….

लेकिन घबराओ नहीं...

आपके सामने कुछ भी नहीं था.

हैप्पी अप्रैल फूल डे.

(File Image)

6. आपकी याद तो एक अनमोल फूल है,

हम आपको भूल जाएं, ये आपकी भूल है.

हम अपनों को नहीं भूलते, ये हमारा उसूल है.

दिल से मत लो, आज अप्रैल फूल है.

हैप्‍पी अप्रैल फूल डे.

(File Image)

7. चांद तारों को देखकर कुछ याद आया,

खिलते गुलाब को देखकर कुछ याद आया,

यूं दिमाग पर जोर न लगा ऐ दोस्त...

अप्रैल फूल के दिन सबसे पहले आपका नाम याद आया....

हैप्पी अप्रैल फूल डे.

(File Image)

8. इन हसीनों से रस्में वफा की उम्मीद,

और दिल लगाना सरासर भूल है…

जिस दिन कोई हसीना इकरार करें मोहब्बत का,

समझ लेना उस दिन अप्रैल फूल है...

हैप्‍पी अप्रैल फूल डे.

(File Image)

9. जब तुम आइने के पास जाती हो,

आइना कहता है ब्यूटीफुल... ब्यूटीफुल...

जब तुम आइने से दूर जाती हो,

आइना कहता है अप्रैल फूल... अप्रैल फूल...

हैप्‍पी अप्रैल फूल डे. यह भी पढ़ें- April Fools' Day 2019: 1 अप्रैल को किए गए हैं ये टॉप 5 Pranks, जानकर आपको भी आ जाएगी हंसी

(File Image)

10. अप्रैल फूल बनाया,

तो उनको गुस्सा आया,

इसमें मेरा क्या कसूर,

जमाने का कसूर, जिसने दस्तूर बनाया.

हैप्पी अप्रैल फूल डे.

(File Image)

तो आप 1 अप्रैल को थोड़ा वक्त निकालिए और अपनों के साथ इन मजेदार मैसेजेस और इमेजेस के जरिए अप्रैल फूल डे को सेलिब्रेट कीजिए क्योंकि किसी को अप्रैल फूल बनाने का मजा ही कुछ और है जिसका आनंद आप भी जरूर उठाना चाहेंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 31, 2019 07:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).