त्योहार

Festival in December 2022: शुरू हो रहा है साल का आखिरी दिसंबर माह! देखें इस माह के प्रमुख व्रत, पर्व एवं दिवस विशेष की पूरी सूची?

साल का अंतिम माह दिसंबर 2022 कई व्रत एवं पर्वों के साथ शुरू होने वाला है. इसमें मोक्षदा एकादशी, गीता जयंती, दत्त जयंती एवं ईसाई समाज का सबसे बड़ा पर्व क्रिसमस इसमें मुख्य रूप से शामिल है

Festival in December 2022: शुरू हो रहा है साल का आखिरी दिसंबर माह! देखें इस माह के प्रमुख व्रत, पर्व एवं दिवस विशेष की पूरी सूची?
पप्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits Pixabay)

Festival in December 2022: साल का अंतिम माह दिसंबर 2022 कई व्रत एवं पर्वों के साथ शुरू होने वाला है. इसमें मोक्षदा एकादशी, गीता जयंती, दत्त जयंती एवं ईसाई समाज का सबसे बड़ा पर्व क्रिसमस इसमें मुख्य रूप से शामिल है. इसके साथ ही बहुत सारे व्रत एवं राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय दिवस इस माह मनाये जाने वाले हैं. इस माह प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि व्रत, एकादशी, रुक्मिणी अष्टमी जैसे महत्वपूर्ण व्रत भी पड़ेंगे. इसके अलावा इसी माह तीन मुख्य ग्रह बुध, शुक्र एवं सूर्य का राशि परिवर्तन भी होने जा रहा है.

गौरतलब है कि दिसंबर मास के पहले 8 दिन मार्गशीर्ष (अगहन) माह के होंगे. इसी माह सूर्य के राशि परिवर्तन के साथ ही मलमास शुरू हो जायेगा. मान्यता अनुसार इस दिन से एक माह (14 जनवरी 2023) तक के लिए मांगलिक कार्य प्रतिबंधित हो जाते हैं. आइए जानते हैं दिसंबर माह में पड़ने वाले प्रमुख व्रतों, पर्वों, एवं राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय दिवस के बारे में विस्तार से. यह भी पढ़े: Festivals And Vrat In January 2022: नए वर्ष के पहले माह जनवरी के महत्वपूर्ण व्रत एवं त्यौहार

दिसंबर 2022 के व्रत एवं पर्वों की सूची

01 दिसंबर 2022, गुरुवार- विश्व एड्स दिवस

02 दिसंबर 2022, शुक्रवार- विश्व कम्प्यूटर साक्षरता दिवस

03 दिसंबर 2022, शनिवार- मोक्षदा एकादशी, मौनी एकादशी, गीता जयंती, विश्व संरक्षण दिवस

04 दिसंबर 2022, रविवार- नौसेना दिवस

05 दिसंबर 2022, सोमवार- प्रदोष व्रत (शुक्ल) अनंग त्रयोदशी, भरणी दीपम्

06 दिसंबर 2022, मंगलवार- डॉ. अंबेडकर महापरिनिर्वाण दिवस

07 दिसंबर 2022, बुधवार- श्री दत्त जयंती, सशस्त्र सेना दिवस

08 दिसंबर 2022, गुरुवार- मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत 1 11-दिसंबर 2022, रविवार- गणेश संकष्टी चतुर्थी

16 दिसंबर 2022, शुक्रवार- धनु संक्रांति (सूर्य का धनु राशि में प्रवेश), रुक्मिणी अष्टमी

18 दिसंबर 2022, रविवार- पार्श्वनाथ जयंती

19 दिसंबर 2022, सोमवार- सफला एकादशी, गोवा स्थापना दिवस

21 दिसंबर 2022, बुधवार- प्रदोष व्रत (कृष्ण), मासिक शिवरात्रि

22 दिसंबर 2022, गुरुवार- अमावस्या

23 दिसंबर 2022, शुक्रवार- पौष अमावस्या, राष्ट्रीय किसान दिवस

25 दिसंबर 2022, रविवार- क्रिसमस

26 दिसंबर 2022, सोमवार- विनायक चतुर्थी, जोर मेला (पंजाब)

29 दिसंबर, 2022, गुरुवार- गुरु गोविंद सिंह जयंती

30 दिसंबर, 2022, शुक्रवार- दुर्गाष्टमी, शाकंभरी देवी नवरात्र उत्सव आरंभ

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 28, 2022 07:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).