लाइफस्टाइल

February 28, 2021 Horoscope: जानें कैसा रहेगा आज का दिन, किस राशि की चमकेगी किस्मत

28 फरवरी 2021 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है रविवार यानि आज का राशिफल. मेष- आज आपका गलत कार्यों से दूर रहें और बेफिजूल खर्च ना करें. वृषभ- आज आप पूरी योजना के साथ काम पूरा करेंगे. परिवार का साथ मिलेगा

February 28, 2021 Horoscope: जानें कैसा रहेगा आज का दिन, किस राशि की चमकेगी किस्मत
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits : File Photo)

28 फरवरी 2021 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है रविवार यानि आज का राशिफल-

मेष- आज आपका गलत कार्यों से दूर रहें और बेफिजूल खर्च ना करें. गाड़ी संभलकर चलाएं.अपनी सेहत सुधारें और मन लगाकर काम करें. परिवार की चिंता आपको सताएगी.

शुभ रंग- भगवा

वृषभ- आज आप पूरी योजना के साथ काम पूरा करेंगे. परिवार का साथ मिलेगा. पत्नी से रिश्ते बिगड़ सकते हैं. नौकरी को लेकर अच्छी खबर आ सकती है.

शुभ रंग- सफेद

मिथुन-आज के दिन आपकी किसी पुराने दोस्त के साथ मुलाकात हो सकती है. आज के दिन आपकी सेहत अच्छी रहेगी लेकिन आज ज्यादा भावुक ना हों.क्रोध से परहेज करें.

शुभ रंग- हरा

कर्क- आज के दिन आपको धन लाभ होगा, आज के दिन आपके काम की तारीफ होगी लेकिन विवादों से दूर रहें. जल्दबाजी में फैसला ना करे. किसी से भी बात करते वक्त शब्दों पर विशेष ध्यान दें.

शुभ रंग- नारंगी

सिंह- आज आपका दिन बेहद ही सामान्य रहेगा, कोई पुराना काम बन सकता है. करीबी से रिश्ते खराब होंगे. आज आपका कपड़ों पर पैसा खर्च होगा. पैसों को लेकर परेशान होंगे.

शुभ रंग- क्रीम

कन्या- आज के दिन आप मीठी वाणी से सभी का दिल जीतेंगे, सभी कार्य पूरे होंगे. आज आपको धन लाभ होगा. जो भी काम करेंगे सफलता मिलेगी.

शुभ रंग- पर्पल

तुला- आप आज सोच-समझकर बात करें, करियर के लिहाज से आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है.प्रेमी से रिश्ते बिगड़ सकते हैं. किसी करीबी से विवाद हो सकता है.

शुभ रंग- भूरा

वृश्चिक- आज आपकी इनकम बढ़ेगी, गुस्से पर संयम बनाए रखें. वाणी पर संयम रखें. सेहत अच्छी रहेगी.करीबी से बात करते समय सोच समझकर बात करें.

शुभ रंग-ग्रे

धनु- आज के दिन अपनों के साथ टकराव होगा, जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें. समय का सदुपयोग करें. पैसो की तंगी हो सकती है. घुमने जा सकते हैं.

शुभ रंग- नीला

मकर-आप आज नया काम शुरू ना करें, विवादों से दूर रहें. बच्चों के पीछे पैसा खर्च होगा, हो सके तो यात्रा टाल दें. माता-पिता की कोई बात आज ना टालें.

शुभ रंग-पर्पल

कुंभ- आज के दिन आप अधिकारियों से ना उलझें, फिजूलखर्च ना करें.विवादों से दूर रहें और अपने बच्चों का ख्याल रखें. जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें. वाणी पर संयम रखें.

शुभ रंग-लाल

मीन- आज के दिन आपका पैसा और मान-सम्मान बढ़ेगा नए रिश्ते बनेंगे.मन आपका शांत रहेगा. बच्चों से जुड़ी अच्छी खबर मिलेगी.

शुभ रंग- क्रीम

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 28, 2021 12:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).