लाइफस्टाइल

हर लड़की अपने बॉयफ्रेंड से ये 5 बातें सुनने को रहती है बेताब, जानें क्या?

लड़की के दिल में क्या चल रहा है? यह एक ऐसा सवाल है जिसका जवाब हर लड़का जानना चाहता है और उन्हें अक्सर इस बात की शिकायत रहती है कि उनकी गर्लफ्रेंड क्या चाहती है उन्हें ये समझ ही नहीं आता है.

हर लड़की अपने बॉयफ्रेंड से ये 5 बातें सुनने को रहती है बेताब, जानें क्या?
इस तरह रखें अपने पार्टनर को खुश (File Photo)

कहते हैं कि लड़कियों (Girls) के दिल की बात को समझ पाना भगवान के लिए भी मुमकिन नहीं है फिर इंसान भला क्या चीज है. जी हां, लड़कियों के मन में कई ऐसी बातें चलती रहती हैं जिसे समझ पाना किसी के लिए भी आसान नहीं है. बावजूद इसके ज्यादातर लड़कियां ये सोचती हैं कि उनके बगैर कुछ कहे, उनका पार्टनर (Partner) उनके दिल की सारी बातें समझ जाए. लड़की के दिल में क्या चल रहा है? यह एक ऐसा सवाल है जिसका जवाब हर लड़का (Boyfriend) जानना चाहता है और उन्हें अक्सर इस बात की शिकायत रहती है कि उनकी गर्लफ्रेंड (Girlfriend) क्या चाहती है उन्हें ये समझ ही नहीं आता है.

जब लड़के अपनी गर्लफ्रेंड के दिल की बात नहीं समझ पाते हैं तो उन्हें बात-बात पर अपनी गर्लफ्रेंड से कमेंट सुनने पड़ते हैं, उसके गुस्से का शिकार होना पड़ता है. अगर आप भी अपनी गर्लफ्रेड के दिल की बात को नहीं समझ पाते हैं तो चलिए हम आपको बताते हैं वो पांच बातें जो लड़कियां अक्सर अपने बॉयफ्रेंड से सुनना तो चाहती हैं, लेकिन उनसे कहती नहीं हैं.

1- 'आई लव यू' कहें

ये सच है कि प्यार शब्दों का मोहताज नहीं होता है. प्यार जताने के लिए प्यार का एहसास ही काफी होता है, बावजूद इसके हर लड़की की यह ख्वाहिश होती है कि उसका बॉयफ्रेंड उसे बार-बार अपने प्यार का एहसास दिलाता रहे और दिन भर में कई बार आई लव यू कहकर उससे अपने प्यार का इजहार करता रहे. यह भी पढ़ें: लड़कियां अक्सर अपने बॉयफ्रेंड से बोलती हैं ये 5 झूठी बातें, जरा आप भी जान लें

2- निकनेम से पुकारे

हर लड़की चाहती है कि दुनिया भले ही उसे उसके असली नाम से पुकारती हो, लेकिन वो जिससे प्यार करती है वो उसे कोई प्यारा सा निकनेम दे और निकनेम से ही उसे पुकारे. जैसे कि हर गर्लफ्रेंड यह चाहती है कि उसका बॉयफ्रेंड उसे जान, बाबू, सोना जैसे क्यूट नामों से बुलाए.

3- तुम बहुत खूबसूरत हो

भले ही लड़की अपनी जुंबा से अपने बॉयफ्रेंड से कुछ न कहे, लेकिन अपने बॉयफ्रेंड के मुंह से अपनी तारीफ सुनने को बेकरार रहती हैं. लड़कियां चाहती हैं कि उनके बॉयफ्रेंड उनसे कहें कि वो बेहद खूबसूरत और क्यूट है. इसलिए अपनी प्रियतमा को खुश करने के लिए बार-बार क्यूटी और ब्यूटीफुल जैसे शब्दों से उसकी तारीफ करते रहें.

4- शायरी से करे इंप्रेस

हर लड़की ये सोचती है कि उनका बॉयफ्रेंड उसकी तारीफ में कोई प्यार भरी शायरी लिखे या फिर कविता सुनाकर उसके हुस्न की तारीफ करे. अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करना चाहते हैं तो उसके लिए 4 लाइन की शायरी या कविता लिखकर सुनाएं. फिर देखिए ये कैसे आपकी पार्टनर पर अपना जादुई असर दिखाता है. यह भी पढ़ें: इन 5 वजहों से शादीशुदा महिलाएं होती हैं दूसरे मर्दों की तरफ आकर्षित

5- गुड मॉर्निंग, गुड नाइट करें विश

गुड मॉर्निंग या गुड नाइट विश करना आपको भले ही छोटी सी बात लगती हो, लेकिन लड़कियां अक्सर अपने बॉयफ्रेंड से गुड मॉर्निंग और गुड नाइट सुनने को बेताब रहती हैं. आपके गुड मॉर्निंग से उसके दिन की सुहानी शुरुआती हो सकती है और आपके गुड नाइट कहने से उन्हें सुकून भरी नींद आ सकती है.

बहरहाल, अगर आप भी किसी से प्यार करते हैं तो भले ही आपकी गर्लफ्रेंड आपसे कुछ न कहती हो, लेकिन वो भी आपसे इस तरह की बातों को सुनना चाहेगी. इसलिए समय-समय पर अपनी गर्लफ्रेंड से ये बातें कहते रहें और उन्हें अपने प्यार का एहसास दिलाते रहें.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 06, 2019 04:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).