राशिफल 8 जनवरी: जानें आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन
8 जनवरी 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है मंगलवार यानी आज का राशिफल.
8 जनवरी 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है मंगलवार यानि आज का राशिफल-
मेष- आज आप फिजूलखर्च से बचें और निर्धारित काम समय पर पूरा करें. वाणी पर संयम रखें। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा नहीं है लेकिन सेहत अच्छी रहेगी.सेहत का विशेष ध्यान रखें।
शुभ अंक - 3
शुभ रंग - हरा
वृषभ- आज आपका धनलाभ होगा और परिवार में सुख-शांति रहेगी. बावजूद इसके सोच समझकर निर्णय लें. लेकिन अपनों से तनाव हो सकता है. इसलिए किसी से ना उलझें।
शुभ अंक - 6
शुभ रंग - पीला
मिथुन- आज आपको कारोबार में वृद्धि होगी, मान-सम्मान मिलेगा. रुका पैसा मिलेगा, सरकारी काम बनेंगे. सबसे अहम बात आप जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें.
शुभ अंक -1
शुभ रंग - भूरा
कर्क- आज आप आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में लाभ होगा. शादी की बात पक्की हो सकती है, घूमने जाएंगे.कोई अच्छी खबर आज मिल सकती है.
शुभ अंक - 7
शुभ रंग - नारंगी
सिंह- आज आपका कोई नया काम शुरु ना करें, यात्रा टाल दें. वाद-विवाद स दूर रहें, मानहानि का योग है.इसलिए सोच समझकर कार्य करें।
शुभ अंक - 5
शुभ रंग - नीला
कन्या- आज आपको विदेश से शुभ समाचार मिलेगा, दोस्तों के साथ दिन बिताएंगे. सेहत अच्छी रहेगी लेकिन काम पूरा करने में आलस करेंगे.परिवार का साथ मिलेगा।
शुभ अंक -5
शुभ रंग - क्रीम
तुला- आज आप क्रिएटिव तरीके से काम पूरे करेंगे, किसी से ना उलझे.दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं, आपकी सेहत अच्छी रहेगी.
शुभ अंक - 7
शुभ रंग - ग्रे
वृश्चिक- आज आप कानूनी मामलों से दूर रहें, तनाव से दूर रहें. दुर्घटना का योग है, वाहन सावधानी से चलाएं. घरवालों से किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है.
शुभ अंक - 2
शुभ रंग - गुलाबी
धनु- आज के दिन परिवार में कलह हो सकता है, तनाव बढ़ेगा. खर्च बढ़ेगा, सेहत बिगड़ सकती है.जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें.
शुभ अंक - 4
शुभ रंग - नीला
मकर- आज आपका सहकर्मियों के साथ तनाव दूर होगा और उनसे लाभ भी होगा. लेकिन अपनी वाणी पर संयम रखें। कार्य में सफलता मिलेगी लेकिन आज ज्यादा भावुक रहेंगे।
शुभ अंक -2
शुभ रंग -पर्पल
कुंभ- आज आपको धन लाभ होगा लेकिन बीमारी पर खर्च बढ़ सकता है.दोस्तों का साथ मिलेगा।कारोबारियों को उनका रुका पैसा मिलेगा. जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें.
शुभ अंक - 6
शुभ रंग - हरा
मीन- आज आप अपने निर्धारित कार्य समय पर पूरा करेंगे, सहकर्मी सहयोग करेंगे.किसी पुराने करीबी से मुलाकात हो सकती है, सेहत अच्छी रहेगी.
शुभ अंक - 4
शुभ रंग - पीला
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 08, 2019 08:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

