Auspicious Time of February 2025: फरवरी 2025 शुभ विवाह के लिए क्यों महत्वपूर्ण है? जानें इस माह कुल कितने मुहूर्त बन रहे हैं!
मकर संक्रांति से खरमास की अवधि समाप्त होने के साथ ही घरों में शहनाइयां बजनी शुरू हो जाती है. ऐसे में फरवरी 2025 में पड़ने वाले वैवाहिक मुहूर्तों की तिथियां बहुत महत्वपूर्ण हो जाती हैं, क्योंकि फरवरी माह में वैलेंटाइन डेज भी पड़ रहा है, और बहुत सारे प्रेमीजन इस दिन विवाह करना पसंद करते हैं.
February 2025: मकर संक्रांति से खरमास की अवधि समाप्त होने के साथ ही घरों में शहनाइयां बजनी शुरू हो जाती है. ऐसे में फरवरी 2025 में पड़ने वाले वैवाहिक मुहूर्तों की तिथियां बहुत महत्वपूर्ण हो जाती हैं, क्योंकि फरवरी माह में वैलेंटाइन डेज भी पड़ रहा है, और बहुत सारे प्रेमीजन इस दिन विवाह करना पसंद करते हैं. इसके अलावा 14 मार्च 2025 से 14 अप्रैल 2025 तक खरमास लगने के कारण भी वैवाहिक कार्यक्रम स्थगित रहेंगे. अगर आपके घर में आपकी या आपके किसी परिजन की शादी की योजना बन रही हैं, और यथाशीघ्र विवाह करना चाहते हैं, तो यहां फरवरी माह में पड़ने वाले विवाह की सिलसिलेवार तारीखें एवं शुभ मुहूर्तो की सूची दी जा रही है. बता दें कि अबूझ मुहूर्त वाले बसंत पंचमी के अलावा अनुकूल ग्रह नक्षत्रों के संयोग से फरवरी माह में शुभ विवाह के कुल 14 मुहूर्त बन रहे हैं. यहां प्रकाशित सूची में शुभ विवाह की तिथियों एवं ग्रह-नक्षत्रों की दशा-दिशा भी बताई जा रही है. आइये जानें इस माह की सिलसिलेवार तिथियों की विस्तृत सूची...
हिंदू पंचांग में 2025 में विवाह की तारीखें विस्तार से देखें.
02 फरवरी 2025 (रविवार) शुभ मुहूर्त, 09.14 AM से 07.08 AM तक, (3 फरवरी 2025) नक्षत्र: उत्तरा भाद्रपद और रेवती
03 फरवरी 2025 (सोमवार) शुभ मुहूर्त, 07.08 AM से 05.40 PM तक, नक्षत्र: रेवती
06 फरवरी 2025 (गुरुवार) शुभ मुहूर्त, 07.29 PM से 07.06 AM तक, (7 फरवरी 2025) नक्षत्र: रोहिणी
07 फरवरी 2025 (शुक्रवार) शुभ मुहूर्त: 07.06 AM से 04.17 PM तक, नक्षत्र रोहिणी (इंद्र और राजयोग)
12 फरवरी 2025 (बुधवार) शुभ मुहूर्त, 01.58 AM से 07.01 AM, (13 फरवरी 2025), नक्षत्र: मघा
13 फरवरी 2025 (गुरुवार) शुभ मुहूर्त, 07.01 बजे से प्रातः 07:31 बजे तक, नक्षत्र: मघा (शिव वास)
14 फरवरी 2025 (शुक्रवार) शुभ मुहूर्त, 11.09 PM से 06.59 PM से (15 फरवरी 2025) नक्षत्र: उत्तरा फाल्गुनी (सुकर्मा योग)
15 फरवरी 2025 (शनिवार) शुभ मुहूर्त, 06.59 AM से 10.48 AM तक, नक्षत्र: उत्तरा फाल्गुनी, भद्रवास योग.
शुभ मुहूर्त, 11.52 AM से 06.59 PM तक, नक्षत्र: उत्तरा फाल्गुनी और हस्त
16 फरवरी 2025 (रविवार) शुभ मुहूर्त, 06.59 AM से 08.06 AM तक, नक्षत्र: हस्त
18 फरवरी 2025 (मंगलवार) शुभ मुहूर्त, 09.52 AM से 06.56 AM, (19 फरवरी 2025), नक्षत्र: स्वाति
19 फरवरी 2025 (बुधवार) शुभ मुहूर्त, 06.56 AM से 07.32 PM तक, नक्षत्र: स्वाति
21 फरवरी 2025 (शुक्रवार) शुभ मुहूर्त, 11.59 AM से दोपहर 03.54 PM तक, नक्षत्र: अनुराधा
23 फरवरी 2025 (रविवार) शुभ मुहूर्त 01.55 PM से 06.43 AM (24 फरवरी 2025) नक्षत्र: मूल
25 फरवरी 2025 (मंगलवार) शुभ मुहूर्त 08.15 AM से 06.31 PM तक, नक्षत्र: उत्तरा आषाढ़