लाइफस्टाइल

राशिफल 30 अक्टूबर 2019: जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा आज का दिन

30 अक्टूबर 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है बुधवार यानि आज का राशिफल-मेष-आज के दिन आपके निर्धारित काम समय पर पूरे नहीं होंगे, सहकर्मी साथ नहीं देंगे. जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है. वृषभ-आज के दिन आप साझेदारों से सावधान रहें, दैनिक कार्यों में रुकावट आएगी.

राशिफल 30 अक्टूबर 2019: जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा आज का दिन
राशिफल (Photo Credits : File Photo)

30 अक्टूबर 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है बुधवार यानि आज का राशिफल-

मेष-आज के दिन आपके निर्धारित काम समय पर पूरे नहीं होंगे, सहकर्मी साथ नहीं देंगे. जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है, सेहत बिगड़ सकती है.

शुभ दान- काले वस्त्र का दान दें.

शुभ अंक- 7

शुभ रंग- हरा

वृषभ-आज के दिन आप साझेदारों से सावधान रहें, दैनिक कार्यों में रुकावट आएगी. मेहनत मुताबिक सफलता नहीं मिलेगी, तनाव बढ़ेगा.

शुभ दान- मिश्री का दान करें.

शुभ अंक - 4

शुभ रंग- पीला

मिथुन- आज आप ज्यादा भावुक रहेंगे, प्रॉपर्टी के काम सोच-समझकर करें. दोपहर के बाद दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं.

शुभ दान- हरे कपड़े दान करें.

शुभ अंक - 2

शुभ रंग- बैगनी

कर्क-आज आपका हर काम बनेगा, ऑफिस में सहकर्मीयों का सहयोग मिलेगा.परिवार में सुख-शांति रहेगी और सेहत अच्छी रहेगी.

शुभ दान- दूध का दान करें.

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- नीला

सिंह-आज आप ज्यादा भावुक रहेंगे, गलतफहमी दूर करें वरना घर में कलह होगी. जल्दबाजी में कोई भी फैसला ना लें.

शुभ दान- कांसे का बर्तन दान करें.

शुभ अंक - 8

शुभ रंग- हरा

कन्या-आज आपको घर में किसी बुजुर्ग से फायदा होगा लेकिन खर्च भी बढ़ेगा. गुस्से पर काबू रखेंगे तो जीवनसाथी से मतभेद दूर होगा.

शुभ दान- गेहूं का दान करें.

शुभ अंक - 2

शुभ रंग- क्रीम

तुला-आज आप कोई भी फैसला सोच समझकर करें.आज आपको कारोबार में लाभ होगा लेकिन नया कामन शुरू ना करें. वाणी पर काबू रखें, खर्च बढ़ सकता है.

शुभ दान- चावल का दान करें.

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- पर्पल

वृश्चिक-आज आपको हर काम में सफलता मिलेगी, प्रॉपर्टी के काम करने के लिए दिन शुभ है.किसी करीबी से मुलाकात हो सकती है.दोपहर के बाद दुविधा बढ़ सकती है.

शुभ दान- मसूर का दान करें

शुभ अंक- 3

शुभ रंग-सफेद

धनु-आज आपको कार्य में सफलता मिलेगी लेकिन सहकर्मी से विवाद होगा. यात्रा पर जाने की संभावना है, सेहत का विशेष ध्यान रखें.

शुभ दान- पीले फलों का दान करें.

शुभ अंक - 6

शुभ रंग- ग्रे

मकर-आज आपके लिए मानहानि और धनहानि का योग है. किसी से विवाद हो सकता है, खान-पान पर ध्यान दें. वाणी पर संयम बनाकर रखें.

शुभ दान- लाल मिठाई का दान करें.

शुभ अंक - 1

शुभ रंग- पर्पल

कुंभ-आज आप जमीन-जायदाद से जुड़े कार्यों में सावधानी बरतें. सेहत अच्छी रहेगी, काल्पनिक दुनिया में खोए रहेंगे.

शुभ दान- आटे का दान करें.

शुभ अंक - 5

शुभ रंग- पीला

मीन-आज आप बॉस, सहकर्मियों और विरोधियों से सावधान रहें. दोपहर के बाद किसी करीबी से मुलाकात हो सकती है.

शुभ दान- काले तिल का दान करें.

शुभ अंक - 7

शुभ रंग- हरा

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 30, 2019 12:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).