लाइफस्टाइल

राशिफल 27 मार्च 2020: जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा आज का दिन

27 मार्च 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शुक्रवार यानि आज का राशिफल- भारत में कोरोनावायरस के संक्रमण के 694 मामलों की पुष्टि हो चुकी है, जिनमें से 16 लोगों की मौत हो चुकी है. सावधानी के मद्देनजर आप भी घरों में ही रहें. अपना और परिवार के लोगों का ध्यान रखें. बिना वजह घर से बाहर न निकलें.

राशिफल 27 मार्च 2020: जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा आज का दिन
राशिफल (Photo Credits : File Photo)

27 मार्च 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शुक्रवार यानि आज का राशिफल- भारत में कोरोनावायरस के संक्रमण के 694 मामलों की पुष्टि हो चुकी है, जिनमें से 16 लोगों की मौत हो चुकी है. सावधानी के मद्देनजर आप भी घरों में ही रहें. अपना और परिवार के लोगों का ध्यान रखें. बिना वजह घर से बाहर न निकलें.

मेष- आज आपको नया काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा नहीं है, खर्च बढ़ेगा. किसी करीबी से वाद-विवाद हो सकता है. परिवार का सहयोग मिलेगा.

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- केसरिया

वृषभ- आज आपको धन लाभ होगा, साथ ही आज नौकरी में तरक्की मिलेगी. हर काम बिना रुकवट के पूरे होंगे. जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें. माता-पिता की कोई भी बात ना टालें.

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- नारंगी

मिथुन- आज आपको साझेदारी से लाभ होगा, आर्थिक तंगी दूर होगी. परिवार के साथ दिन बिताएंगे. परिवार से वाद-विवाद हो सकता है. इसलिए किसी से ना उलझे.

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- भगवा

कर्क- आज आप दुविधा में रहेंगे इसलिए जरूरी फैसले टाल दें. जिद ना करें, कुछ भी बोलने से पहले एकबार जरूर सोच लें. वाणी पर काबू रखें.

शुभ अंक- 9

शुभ रंग-आसमानी

सिंह- आज आपका परिवार से मनमुटाव होगा, गुस्से पर काबू रखें. यात्रा में रुकावट आएगी. आपकी सेहत बिगड़ सकती है और खर्च भी बढ़ेगा.

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- सफेद

कन्या- आज आपको आपके विरोधी नुकसान पहुंचा सकते हैं. बॉस से विवाद होगा, बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता रहेगी. संयम से फैसला लें. किसी पुराने साथी का फोन आ सकता है.

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- गुलाबी

तुला- जिद ना करें. आज आप दुविधा में रहेंगे इसलिए जरूरी फैसले टाल दें. माता-पिता की कोई भी बात न टालें. बिना वजह किसी से न उलझें.

शुभ अंक- 1

शुभ रंग- बैगनी

वृश्चिक- आज आपका मां के साथ मतभेद होगा, सेहत बिगड़ेगी, ज्यादा भावुक रहेंगे. सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. करियर के लिहाज से आज आपका दिन अच्छा होगा.

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- हरा

धनु- आज आपको हर काम में सफलता मिलेगी, मान-सम्मान बढ़ेगा. बॉस के साथ वाद-विवाद हो सकता है. इसलिए सावधानी से अपना काम करें.

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- पीला

मकर- आज आपका किसी करीबी से बड़ा लाभ हो सकता है. नौकरीपेशा को लाभ होगा. पैसों को लेकर किल्लत हो सकती है.

शुभ अंक- 7

शुभ रंग- पीला

कुंभ- आज का दिन आपके लिए बेहद ही खास है. लेकिन आज नया काम शुरू ना करें. कोई भी फैसला सोच समझकर लें.

शुभ अंक- 8

शुभ रंग-पर्पल

मीन- आज आपको धन लाभ होगा, भाई से रिश्ते सुधरेंगे. सोच-समझकर काम करेंगे तो ही सफलता मिलेगी. माता-पिता की कोई बात ना टालें. जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें.

शुभ अंक- 2

शुभ रंग-ग्रे

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 27, 2020 12:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).