24 February 2025 Rashifal: आज के दिन जन्मदिन मनाने वालों की राशि, शुभ रंग और अंक के साथ ही उपाय
24 फरवरी 2025 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत
भारत में कई लोग अपने ग्रह और नक्षत्र पर विशवास करते हैं. वे सुबह उठ कर राशिफल जरुर देखते है और वैसे ही अपने दिन का नियोजन करते हैं. आज 24 फरवरी सोमवार का दिन है. अंग्रेजी राशी के अनुसार आज के दिन पैदा होने वाले लोग मिथुन राशि के होते हैं. आज के दिन जन्मे लोग बहुत तेज़ बुद्धि के होते है. ये लोग किसी भी कम को करने में सक्षम होते है. जिस कम को हत्घ में लेते है उसे पूरा कर के ही मानते हैं, ऐसे लोग जुबान के तेज़ और दिल के अच्छे होते हैं.
24 फरवरी 2025 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है यानि आज का राशिफल-
मेष (Aries): आज आपको नया काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा नहीं है, खर्च बढ़ेगा. किसी करीबी से वाद-विवाद हो सकता है. परिवार का सहयोग मिलेगा.
शुभांक- 9
शुभ रंग: नीला
वृष (Taurus): आज आपका किसी करीबी से बड़ा लाभ हो सकता है. नौकरीपेशा को लाभ होगा. शादी की बात पक्की हो सकती है, यात्रा का योग है.लेकिन गाड़ी संभालकर चलाएं.
शुभांक- 1
शुभ रंग: लाल
मिथुन (Gemini): आज आपका परिवार से मनमुटाव होगा, गुस्से पर काबू रखें. यात्रा में रुकावट आएगी. आपकी सेहत बिगड़ सकती है और खर्च भी बढ़ेगा. गाड़ी अच्छे से चलाएं.
शुभांक- 7
शुभ रंग: भूरा
कर्क (Cancer):आज आपको आपके विरोधी नुकसान पहुंचा सकते हैं, जरूरी फैसला ना लें. बॉस से विवाद होगा, बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता रहेगी. संयम से फैसला लें.
शुभांक- 8
शुभ रंग: नारंगी
सिंह (Leo): आज आपको साझेदारी से लाभ होगा, आर्थिक तंगी दूर होगी. परिवार और दोस्तों के साथ दिन बिताएंगे. परिवार से वाद-विवाद हो सकता है. इसलिए किसी से ना उलझे. ऑफिस से अच्छी खबर सामने आ सकती है.
शुभांक- 4
शुभ रंग: हरा
कन्या (Virgo):आज आप दुविधा में रहेंगे इसलिए जरूरी फैसले टाल दें. जिद ना करें, कुछ भी बोलने से पहले एकबार जरूर सोच लें. वाणी पर काबू रखें. किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है.
शुभांक- 2
शुभ रंग: बैगनी
तुला (Libra):आज आपको धन लाभ होगा, भाई, दोस्तों या पड़ोसियों से रिश्ते सुधरेंगे. सोच-समझकर काम करेंगे तो ही सफलता मिलेगी. माता-पिता की कोई बात ना टालें. बच्चो के साथ रिश्ते बेहतर होंगे.
शुभांक- 3
शुभ रंग: ग्रे
वृश्चिक (Scorpio आज आपका मां के साथ मतभेद होगा, सेहत बिगड़ेगी, ज्यादा भावुक रहेंगे. जमीन-जायदाद के पेपर्स बनवाते समय सावधानी बरतें. सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा.
शुभांक- 8
शुभ रंग: गुलाबी
धनु (Sagittarius):आज आपको धन लाभ होगा, साथ ही आज नौकरी में तरक्की मिलेगी. हर काम बिना रुकवट के पूरे होंगे. जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें. माता-पिता की कोई भी बात ना टालें.
शुभांक- 5
शुभ रंग: केसरिया
मकर (Capricorn): आज का दिन आपके लिए बेहद ही खास है. लेकिन आज नया काम शुरू ना करें. कोई भी फैसला सोच समझकर लें. किसी से ना उलझे. वाणी पर संयम रखें.
शुभांक- 6
शुभ रंग: सुनहरा
कुम्भ (Aquarius): आज आपको परिवार और दोस्तों का साथ मिलेगा, यात्रा पर जाएंगे. शुभ समाचार मिलने की संभावना है, जल्दबाजी में कोई काम ना करें. किसी से ना उलझें. बिज़नेस में मुनाफा होगा.
शुभांक- 7
शुभ रंग: सफ़ेद
मीन (Pisces): आज आपको हर काम में सफलता मिलेगी, मान-सम्मान बढ़ेगा. ऑफिस में बॉस के साथ वाद-विवाद हो सकता है. इसलिए सावधानी से अपना काम करें. सेहत का ध्यान रखें और किसी लंबी यात्रा से बचें.
शुभांक- 1
शुभ रंग: आसमानी नीला
Disclaimer: यहां पर दी गई जानकारी केवल मार्गदर्शन के उद्देश्य से है, जो सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष और पंचांग पर आधारित है. किसी विशेष परिस्थिति या मार्गदर्शन के लिए ज्योतिष के विशेषज्ञों से सलाह लेनी चाहिए. इस लेख में प्रदान की गई सूचनाओं, जानकारियों और तथ्यों की सटीकता व प्रामाणिकता का हम कोई दावा नहीं करते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 24, 2025 06:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

