राशिफल 23 मई 2020: जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा आज का दिन
राशिफल 23 मई 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शनिवार यानि आज का राशिफल. मेष- आज आपको आपके विरोधी नुकसान पहुंचा सकते हैं, जरूरी फैसला ना लें. वृषभ- आज आपको धन लाभ होगा, भाई, दोस्तों या पड़ोसियों से रिश्ते सुधरेंगे. मिथुन- आज आप दुविधा में रहेंगे इसलिए जरूरी फैसले टाल दें. जिद ना करें.
राशिफल 23 मई 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शनिवार यानि आज का राशिफल-
1- मेष- आज आपको आपके विरोधी नुकसान पहुंचा सकते हैं, जरूरी फैसला ना लें. बॉस से विवाद होगा, बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता रहेगी.
शुभ उपाय- नहाने के पानी में गुलाबजल डालकर नहाएं.
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- भूरा
2- वृषभ- आज आपको धन लाभ होगा, भाई, दोस्तों या पड़ोसियों से रिश्ते सुधरेंगे. सोच-समझकर काम करेंगे तो ही सफलता मिलेगी.
शुभ उपाय- लक्ष्मी मंदिर में लाल फूलों की माला चढ़ाएं.
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- बैगनी
3- मिथुन- आज आप दुविधा में रहेंगे इसलिए जरूरी फैसले टाल दें. जिद ना करें, वाणी पर काबू रखें और सेहत संभालें.किसी पुराने साथी से मुलाकात हो सकती है.
शुभ उपाय- घर में किसी बुजुर्ग महिला को कोई गिफ्ट दें.
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- क्रीम
4- कर्क- आज आपको नया काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा नहीं है, खर्च बढ़ेगा. किसी करीबी से वाद-विवाद हो सकता है, यात्रा में रुकावट आएगी.
शुभ उपाय- किसी असहाय को हलवा-पूड़ी खिलाएं.
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- आसमानी
5- सिंह-आज आपका परिवार से मनमुटाव होगा, गुस्से पर काबू रखें. सेहत बिगड़ सकती है और खर्च भी बढ़ेगा. माता-पिता की कोई भी बात आज ना टालें.
शुभ उपाय- तुलसी के पौधे की पूजा करें.
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद
6- कन्या-आज आपको साझेदारी से लाभ होगा, आर्थिक तंगी दूर होगी. परिवार और दोस्तों के साथ दिन बिताएंगे. जल्दबाजी में कोई फैसला ना करें.
शुभ उपाय- मां दुर्गा को श्रृंगार सामग्री अर्पित करें.
शुभ अंक- 4
शुभ रंग-हरा
7- तुला-आज आपका मां के साथ मतभेद होगा, सेहत बिगड़ेगी, ज्यादा भावुक रहेंगे. जमीन-जायदाद के पेपर्स बनवाते समय सावधानी बरतें.
शुभ उपाय- छोटी बच्ची को खीर खिलाएं.
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- पर्पल
8- वृश्चिक- आज आपको धन लाभ होगा, नौकरी में तरक्की मिलेगी. हर काम बिना रुकवट के पूरे होंगे.
शुभ उपाय- पर्स में सफेद फूल रखें.
शुभ अंक- 1
शुभ रंग-हरा
9- धनु-आज आपको परिवार और दोस्तों का साथ मिलेगा, यात्रा पर जाएंगे. शुभ समाचार मिलने की संभावना है, तनाव दूर होगा.
शुभ उपाय- गुड़ खाकर घर से निकलें.
शुभ अंक- 4
शुभ रंग-ग्रे
10- मकर- आज आपका किसी करीबी से बड़ा लाभ हो सकता है, नौकरीपेशा को लाभ होगा. शादी की बात पक्की हो सकती है, यात्रा का योग है.
शुभ उपाय- पक्षियों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था करें.
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- नीला
11- कुंभ- आज का दिन आपके लिए बेहद ही खास है.लेकिन आज नया काम शुरू ना करें. विरोधी नुकसान पहुंचाएंगे, वाणी पर संयम रखें.
शुभ उपाय- बताशे का प्रसाद बांटें.
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- लाल
12- मीन- आज आपको हर काम में सफलता मिलेगी, मान-सम्मान बढ़ेगा. ऑफिस में बॉस के साथ वाद-विवाद हो सकता है.सेहत का विशेष ध्यान रखें.
शुभ उपाय- नहाने के पानी में पीला फूल डालकर नहाएं.
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- हरा
(The above story first appeared on LatestLY on May 23, 2020 12:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

