क्राइम

Bilaspur Suicide Video: चलते ट्रक के सामने लेट गया युवक, मौके पर मौत, बिलासपुर में सुसाइड का वीडियो हुआ वायरल

लोग छोटे छोटे कारणों की वजह से आत्महत्या जैसा कदम उठाते है, इन दिनों कई आत्महत्याओं की घटनाएं सामने आई है. अब ऐसे में बिलासपुर में एक दिल दहलानेवाला वीडियो सामने आया है.

Bilaspur Suicide Video: चलते ट्रक के सामने लेट गया युवक, मौके पर मौत, बिलासपुर में सुसाइड का वीडियो हुआ वायरल
Credit-(Twitter-X )

बिलासपुर, छत्तीसगढ़: लोग छोटे छोटे कारणों की वजह से आत्महत्या जैसा कदम उठाते है, इन दिनों कई आत्महत्याओं की घटनाएं सामने आई है. अब ऐसे में बिलासपुर में एक दिल दहलानेवाला वीडियो सामने आया है. जिसको देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए है. ये आत्महत्या का वीडियो है. दरअसल बिलासपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में युवक ने ट्रक के नीचे लेकर आत्महत्या कर ली.

इस पूरी घटना का सीसीटीवी सामने आया है, जो काफी डरावना है. मृतक का नाम अमित राजगीर बताया जा रहा है. इस वीडियो में आप देख सकते है की एक लोडिंग ट्रक धीरे धीरे चल रहा है और एक युवक आता है और ट्रक के सामने के पहिए के नीचे लेट जाता है, ट्रक उसके शरीर के ऊपर से चला जाता है और युवक की मौके पर ही मौत हो जाती है. ये भी पढ़े:Video: युवती से मनचलों ने की छेड़खानी, भाई के मना करने पर बेल्ट से जमकर पीटा, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर का वीडियो आया सामने

ट्रक के नीचे लेटकर युवक ने की आत्महत्या ( विचलित करनेवाला वीडियो )

मिली जानकारी के अनुसार मृतक टिकरापारा का रहनेवाला था और सुबह करीब 4 बजे अपने घर से सैर करने निकला था. दयालबंद की मेंन रोड पर पहुंच कर एक किनारे खड़ा हो गया. कुछ देर बाद एक ट्रक को आता देखा और अचानक उसके सामने लेट गया, इस घटना के बाद ट्रक सवार वाहन लेकर फरार हो गया. अमित ने आत्महत्या क्यों की , इसकी जांच अब पुलिस कर रही है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 19, 2024 04:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).