दिल्ली: स्टील फैक्ट्री में मजूदर के गले में शीट घुसने से मौत
उत्तर पश्चिम दिल्ली के अशोक विहार इलाके में स्थित एक फैक्ट्री में एक मजूदर के गले में स्टील की शीट घुसने से उसकी मौत हो गई.
नयी दिल्ली: उत्तर पश्चिम दिल्ली के अशोक विहार इलाके में स्थित एक फैक्ट्री में एक मजूदर के गले में स्टील की शीट घुसने से उसकी मौत हो गई. पुलिस ने गुरुवार को बताया कि मृतक की पहचान सत्येंद्र गौड़ के तौर पर हुई है. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस को मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात को घटना के बारे में जानकारी दी गई.
अधिकारी ने बताया कि घटना के बाबत मामला दर्ज कर लिया गया है और फैक्ट्री के मालिक सुशील कुमार सिंघल (50) को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक, मजदूर काम कर रहा था तभी स्टील की पतली शीट आकर गिरी और उसके गले में घुस गई.
Tags
संबंधित खबरें
Weather Forecast Today: IMD का अलर्ट, पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश की संभावना, जानें दिल्ली, मुंबई समेत अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम का हाल
Telangana: तेलंगाना: बुजुर्ग माता-पिता की अनदेखी करने वाले सरकारी कर्मियों पर गिरेगी गाज, वेतन से कटेंगे 15% या ₹10,000
Prayagraj Building Collapse: प्रयागराज में इमारत गिरने से 4 की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख; मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये मुआवजा
Petroleum Reserves Update: देश के पास 53 लाख मीट्रिक टन रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार, 65 लाख MT और बढ़ाने की तैयारी में सरकार, लोकसभा में बोले पीएम मोदी
\