VIDEO: चलती ट्रेन से महिला ने लगाई छलांग, RPF जवानों की तत्परता से बची जान; यूपी के ललितपुर रेलवे स्टेशन की घटना
Photo- X/@BittuPa76040164

Viral Video: उत्तर प्रदेश के ललितपुर रेलवे स्टेशन पर एक महिला चलती ट्रेन से उतरते समय प्लेटफॉर्म पर गिर गई. इस दौरान मौके पर तैनात आरपीएफ जवानों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे ट्रेन के नीचे आने से बचा लिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे आरपीएफ जवानों की सूझबूझ और तत्परता से महिला की जान बच गई. इस हादसे ने यात्रियों को यह संदेश दिया है कि चलती ट्रेन से कूदना उनके लिए काफी महंगा साबित हो सकता है. ऐसे में जरूरी है कि यात्रा के दौरान प्लेटफॉर्म पर ट्रेन रुकने के बाद ही नीचे उतरें.

चलती ट्रेन से महिला ने लगाई छलांग

RPF जवानों की तत्परता से बची जान