Kangana Ranaut: चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर CISF की महिला जवान ने कंगना रनौत को जड़ा थप्पड़, हिमाचल प्रदेश से जा रही थीं दिल्ली (Watch Video)
Kangana Ranaut (Photo Credits: Instagram)

Kangana Ranaut Slapped by CISF Constable: हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से चुनाव जीतने वाली बीजेपी सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के साथ चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर बदसलूकी हुई है. सीआईएसएफ की महिला जवान ने हिमाचल प्रदेश से दिली जाते समय चंडीगढ़ एयरपोर्ट थप्पड़ जड़ दिया. जिसके बाद कंगना की तरफ से मामले में एयरपोर्ट पर एक शिकायत दर्ज करवाई गई है. कंगना रनौत को थप्पड़ मारने  मारने वाली आईएसएफ की महिला जवान का नाम कुलविंदर कौर है. बताया जा रहा है कि किसान आंदोलन पर कंगना द्वारा की गई अपमानजनक टिप्पणी से महिला सुरक्षा कर्मी कुलविंदर काफी नाराज थी. इसलिए उसने एयरपोर्ट पर कंगना रनौत को देखते दी थप्पड़ जड़ दिया. जिसके बाद एयरपोर्ट पर कुछ समय के लिए हंगामा मच गया.

महिला सुरक्षा कर्मी द्वारा बहस के बाद थप्पड़ मारे जाने के बाद का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ.  वीडियो में देखा जा सकता है कि एयरपोर्ट पर  महिला सुरक्षा कर्मी से कंगना रनौत का बहस हो रहा है.

CISF की महिला जवान ने कंगना रनौत को मारा थप्पड़: