Mumbai Shocker: पत्नी ने सेक्स करने से किया इनकार, पति ने बीवी समेत 4 बच्चों को उतारा मौत के घाट, विदेश से आते ही हुआ गिरफ्तार
(Photo Credits: Twitter)

मुंबई: मीरा भायंदर-वसई विरार (एमबीवीवी) आयुक्तालय की अपराध शाखा ने मीरा रोड इलाके में एक महिला और उसके 4 बच्चों की हत्या के 28 साल बाद एक आरोपी राजकुमार चौहान को गिरफ्तार किया है. मामले में दो अन्य आरोपी अनिल सरोज और सुनील सरोज अभी भी फरार हैं.

शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करने पर आरोपी ने महिला और उसके बच्चों की हत्या कर दी. आरोपी को मुंबई हवाईअड्डे पर उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वह विदेश से अपनी नौकरी पर लौट रहे था. हत्या के वक्त आरोपी की उम्र 19 साल थी.