देश

कौन हैं केरल की इन्फ्लुएंसर रेशमा सेबस्टियन, शहीद अंशुमान की विधवा पत्नी समझ लोग कर रहे हैं ट्रोल

रेशमा सेबस्टियन (Reshma Sebastian) के कुछ वीडियो और उनकी तस्वीरे वायरल हो गई हैं, जिसमें लोग उन्हें शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की विधवा पत्नी बता रहे हैं.

कौन हैं केरल की इन्फ्लुएंसर रेशमा सेबस्टियन, शहीद अंशुमान की विधवा पत्नी समझ लोग कर रहे हैं ट्रोल
Smriti Singh and Reshma Sebastian

भारतीय सेना के शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह (Anshuman Singh) की विधवा पत्नी स्मृति सिंह इन (Smriti Singh) दिनों सुर्खियों में हैं. एक तरफ राष्ट्रपति द्वारा कीर्ति चक्र लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है तो वहीं शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह के माता-पिता द्वारा लगाए गए आरोपों को लेकर भी सोशल मीडिया पर उनके बारे में चर्चा हो रही है. इस सब के केरल की मशहूर इन्फ्लुएंसर रेशमा रेशमा सेबस्टियन भी सुर्खियों में आ गई हैं. दरअसल इन्फ्लुएंसर रेशमा सेबेस्टियन के कुछ वीडियो सामने आये हैं लेकिन लोग उन्हें शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की विधवा पत्नी स्मृति सिंह समझ रहे हैं. VIDEO: शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की स्मृति सिंह ने छोड़ा ससुराल, नाराज माता-पिता ने की NOK नियमों में बदलाव की मांग.

रेशमा सेबस्टियन (Reshma Sebastian) के कुछ वीडियो और उनकी तस्वीरे वायरल हो गई हैं, जिसमें लोग उन्हें शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की विधवा पत्नी बता रहे हैं. दरअसल शहीद अंशुमान की पत्नी स्मृति सिंह और इन्फ्लुएंसर रेशमा सेबस्टियन का चेहरा हेयर स्टाइल और लुक काफी मिलता-जुलता है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स रेशमा सेबेस्टियन को स्मृति सिंह समझकर खूब बुरा-भला कह रहे हैं उन्हें ट्रोल किया जा रहा है.

वीडियो में दिखाई देने वाली महिला का नाम रेशमा सेबस्टियन है और वो जर्मनी में रहती हैं. रेशमा मूल रूप से केरल की हैं और इन्फ्लुएंसर के तौर पर खूब फेमस हैं.

केरल की इन्फ्लुएंसर रेशमा सेबस्टियन ने रविवार (14 जुलाई) को इंस्टाग्राम पर स्पष्ट किया कि वह कैप्टन अंशुमान सिंह की पत्नी स्मृति सिंह नहीं हैं. रेशमा सेबस्टियन ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा, "यह स्मृति सिंह (भारतीय सेना के कैप्टन अंशुमान सिंह की विधवा) का पेज या आईडी अकाउंट नहीं है. पहले प्रोफाइल विवरण और बॉयो पढ़ें. कृपया गलत जानकारी और नफरत भरी टिप्पणियां फैलाने से बचें."

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2024 05:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).