Uttarakhand Forest Fire: उत्तराखंड के जंगल में लगी भीषण आग से 5 लोगों की मौत, 1300 हेक्टेयर भूमि प्रभावित- VIDEO
(Photo : X)

Uttarakhand Forest Fire: उत्तराखंड के जंगल इन दिनों आग की चपेट में हैं. कई दिनों से जंगलों में धधक रही आग ने शासन-प्रशासन के लिए एक नई मुसीबत खड़ी कर दी है. इस बीच राज्य  के प्रधान मुख्य वन संरक्षक और वन बल के प्रमुख धनंजय मोहन ने बताया कि जंगल की आग नियंत्रण में है. ऐसी घटनाएं लगातार कम हो रही हैं. अब तक आग से 1300 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हो चुका है और 5 लोगों की मौत हुई है. इस पर कार्रवाई करते हुए हमने 388 मामले दर्ज किए हैं, जिनमें से 60 नामजद मामले हैं. हम इस समय लापरवाही बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं.

उत्तराखंड के जंगल में लगी भीषण आग से 5 लोगों की मौत, 1300 हेक्टेयर भूमि प्रभावित