Weather Update: यूपी से MP, बिहार तक गर्मी और लू ने किया परेशान, दिल्ली में पारा 47 के पार; जानें कब मिलेगी राहत

जून महीने में गर्मी अपना तेवर दिखा रही है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से लेकर पूरे उत्तर भारत में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार है. इस बीच भीषण गर्मी और बढ़ते पारे के साथ कई राज्यों में हीटवेव (Heat Wave) की स्थिति बनी हुई है.

प्रतीकात्मक तस्वीर| Photo Credits Pixabay)

नई दिल्ली: जून महीने में गर्मी अपना तेवर दिखा रही है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से लेकर पूरे उत्तर भारत में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार है. इस बीच भीषण गर्मी और बढ़ते पारे के साथ कई राज्यों में हीटवेव (Heat Wave) की स्थिति बनी हुई है. मौसम विभाग (IMD) ने अभी कुछ दिन लू से राहत नहीं मिलने की संभावना जताई है. राजधानी दिल्ली सहित उत्तर उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में तापमान 47 डिग्री के पार पहुंच गया है. Heat Stroke: लू के थपेड़ों से बचें! अपनाएं ये अचूक घरेलू उपाय! जानें कैसे लगती है लू और क्या हैं इसके लक्षण?

दिल्ली में सफदरजंग वेधशाला में रविवार को अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में मुंगेशपुर वेधशाला में तापमान 47.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने कहा है कि अगले चार से पांच दिनों में उत्तर-पश्चिमी भारत के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘विदर्भ के कुछ हिस्सों और हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी राजस्थान तथा उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भी भीषण गर्मी के साथ लू की स्थिति बनी हुई है.

मौसम विभाग ने कहा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों और दिल्ली में लोगों को भीषण गर्मी के साथ लू का सामना करना पड़ रहा है. मध्य प्रदेश के नौगांव में रविवार को पारा 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. इस बीच, कम से कम 16 कस्बों और शहरों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और उससे अधिक दर्ज किया गया. उत्तर प्रदेश के बांदा और राजस्थान के गंगानगर में अधिकतम तापमान क्रमश: 46.8 डिग्री सेल्सियस और 46.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

आईएमडी ने कहा कि अगले दो दिनों में मध्य भारत के तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा और इसके बाद पारा दो से तीन डिग्री नीचे जाने की संभावना है. इस बीच, दक्षिण-पश्चिम मानसून असम और मेघालय के साथ पूरे उत्तर-पूर्वी भारत में सक्रिय बना हुआ है. बीते 24 घंटे की अवधि के दौरान इन इलाकों में भारी वर्षा हुई.

मौसम विभाग ने मंगलवार से दक्षिणी प्रायद्वीप में बारिश में वृद्धि का अनुमान लगाया है. आईएमडी ने कहा, ‘‘अगले पांच दिनों के दौरान कर्नाटक, केरल और माहे तथा लक्षद्वीप में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है जबकि आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है.’’

दिल्ली में हीटवेव अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) सोमवार को दिल्ली में अलग-अलग इलाकों में हीटवेव का अनुमान जताते हुए 'येलो अलर्ट' जारी किया है. राष्ट्रीय राजधानी में पारा छह इलाकों में 45 डिग्री सेल्सियस के निशान को पार कर गया. मुंगेशपुर में पारा सामान्य से सात डिग्री अधिक 47.3 डिग्री पर पहुंच गया, जिससे यह राजधानी का सबसे गर्म स्थान बन गया.

10 जून से प्री-मानसून गतिविधि की संभावना

स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष (जलवायु परिवर्तन और मौसम विज्ञान) महेश पलावत ने बताया कि दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तरी राजस्थान और पश्चिम उत्तर प्रदेश में 10 जून से प्री-मानसून गतिविधि देखी जा सकती है. उन्होंने यह भी कहा कि अधिकतम राजधानी में शनिवार तक तापमान 40-41 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है.

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी