Weather Update: दिल्ली-नोएडा में अचानक बदला मौसम, दिन में छाया अंधेरा, गरज के साथ हुई तेज बारिश

इससे पहले 29 मार्च को भी शहरवासियों को ऐसा ही मौसम देखने को मिला था. इससे तापमान में गिरावट आई है. साथ ही बारिश की वजह से कई सेक्टरों में बिजली सप्लाई बाधित हुई. वहीं शहर की प्रमुख सड़कों पर यातायात भी स्लो है.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits ANI)

नोएडा, 30 मार्च: नोएडा में तेज धूप के बाद शाम करीब साढ़े चार बजे से मौसम में बदलाव शुरू हो गया. शाम होते ही घने बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगीं. इसके कुछ ही देर बाद तेज बारिश शुरू हो गई. इससे पहले 29 मार्च को भी शहरवासियों को ऐसा ही मौसम देखने को मिला था. इससे तापमान में गिरावट आई है. साथ ही बारिश की वजह से कई सेक्टरों में बिजली सप्लाई बाधित हुई. वहीं शहर की प्रमुख सड़कों पर यातायात भी स्लो है. यह भी पढ़ें: Kerala Rain Update: केरल में 16 फीसदी ज्यादा बारिश, तापमान में 1.7 डिग्री वृद्धि के अनुमान से लोगों में डर

नोएडा में सुबह न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. मौसम विभाग की माने तो आगामी तीन दिनों तक गरज के साथ बारिश होने की उम्मीद है. इसके साथ अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा. शाम के समय हवा की रफ्तार काफी तेज कररीब 50 किमी प्रतिघंटा के आसपास रही. बारिश की कम होने के साथ हवा की स्पीड भी कम हो गई. भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर के इलाकों के लिए दो दिन का अलर्ट जारी किया है. गरज के साथ इन इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है. 31 मार्च यानी शुक्रवार को इन इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है. इसके अलावा एक अप्रैल को भी यहां बारिश हो सकती है.

आईएमडी के मुताबिक बुधवार को बारिश पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुई थी. आने वाले दो दिनों में पश्चिमी हिमालय क्षेत्र सहित पूरे उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की संभावना है. नोएडा के कई इलाकों में बारिश और तेज हवा चलने से बिजली सप्लाई बाधित हो गई. कई स्थानो से फाल्ट की जानकारी भी मिली है. जिसे बारिश कम होने के साथ शट डाउन लेकर ठीक किया जा रहा हे. वहीं शहर की प्रमुख सड़क चिल्ला बार्डर से महामाया फ्लाईओवर, एमपी-1,2 और 3 के अलावा डीएससी रोड पर यातायात थोड़ा स्लो चल रहा है.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी अफगानिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Pitch Report And Weather Update: दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच 13वें मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

UP Budget 2026-27: यूपी में आज योगी सरकार पेश करेगी अब तक का सबसे बड़ा बजट, 9 लाख करोड़ रुपये से अधिक का अनुमान

\