Weather Update: उत्तराखंड के इन पांच जिलों में होली के दिन हो सकती है बारिश

उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक मौसम शुष्क है. ऐसे में बारिश की संभवना कम ही है. राजधानी देहरादून में भी बादलों की झीनी परत सूरज की चमक को रोक नहीं पा रही है. मंगलवार को राज्यभर के जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. कल होली के दिन आठ मार्च को पांच जिलों में बारिश की संभावना जताई जा रही है.

Rain | Representative Imag | Photo: PTI

देहरादून, 7 मार्च : उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक मौसम शुष्क है. ऐसे में बारिश की संभवना कम ही है. राजधानी देहरादून में भी बादलों की झीनी परत सूरज की चमक को रोक नहीं पा रही है. मंगलवार को राज्यभर के जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. कल होली के दिन आठ मार्च को पांच जिलों में बारिश की संभावना जताई जा रही है. राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आठ मार्च को उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में ऊंचाई वाले इलाकों में कहीं कही बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है. साथ ही बर्फबारी देखने को भी मिल सकती है. राज्य के शेष इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा. इसके बाद नौ मार्च से लेकर 11 मार्च तक राज्यभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. यह भी पढ़ें : Mumbai Weather Update: मुंबई में होली पर बदल सकता है मौसम, गर्मी से राहत देगी बारिश, IMD ने जारी किया अपडेट

तापमान की स्थिति :-

मंगलवार सात मार्च की सुबह करीब दस बजे देहरादून का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया. इसके अधिकतम 26 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री रहने की संभावना है. कल होली के दिन आठ मार्च को भी इसी तरह का तापमान रहने की संभावना है. 10 और 11 मार्च को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 से 16 डिग्री रहने की संभावना है. 12 से 15 मार्च तक अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री तक रहने की संभावना है. इस बीच 7, 8, 11, 12, 13, 14 मार्च को देहरादून में बादल छाए रहने की संभावना है.

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी