Weather Update: उत्तर भारत में अगले दो दिनों तक घना कोहरा, कड़ाके की ठंड बरकरार रहेगी- आईएमडी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को कहा कि अगले तीन दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में घना से बहुत घना कोहरा जारी रहने की उम्मीद है.

Winter(img credit :PTI )

नई दिल्ली, 26 जनवरी : भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को कहा कि अगले तीन दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में घना से बहुत घना कोहरा जारी रहने की उम्मीद है. इसी तरह की स्थिति उत्तर प्रदेश में पांच दिनों तक रहेगी. आईएमडी ने ठंड के मौसम से कोई राहत नहीं मिलने का हवाला देते हुए, पूर्वानुमान जताया है कि अगले दो दिनों के दौरान उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड जारी रहेगी. इसके बाद कुछ राहत मिलने के आसार हैं.

आईएमडी ने अपने दैनिक बुलेटिन में कहा कि उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली के मैदानी इलाकों के अधिकांश हिस्सों, उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों, उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में न्यूनतम तापमान तीन-छह डिग्री सेल्सियस के बीच है. आईएमडी ने कहा, "राजस्थान, मध्य प्रदेश के शेष हिस्सों, बिहार, झारखंड और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान -10 डिग्री सेल्सियस के बीच है." यह भी पढ़ें : Delhi Weather Update: गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में घना कोहरा, न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस

उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के मैदानी इलाकों के कई हिस्सों और बिहार तथा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के अलग-अलग हिस्सों में तापमान सामान्य से दो-चार डिग्री सेल्सियस नीचे है. शुक्रवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस हिसार (हरियाणा) में दर्ज किया गया.

आईएमडी ने पूर्वानुमान जताया है कि शनिवार और रविवार को उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश एवं ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में और शनिवार को बिहार में शीतलहर की स्थिति की संभावना है. आईएमडी ने कहा, "शुक्रवार रात से रविवार सुबह के दौरान उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर और शुक्रवार रात से शनिवार सुबह के दौरान पश्चिम उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर पाला पड़ने की उम्मीद है."

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 157 रनों का टारगेट, अजमतुल्लाह उमरजई ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड