News

Mumbai Local Train: मुंबई की लोकल ट्रेन की छत से टपकने लगा पानी, महिलाओं ने कोच के अंदर बैठकर छाता खोलकर किया सफर, VIDEO आया सामने

मुंबई की लाइफलाइन कही जानेवाली लोकल ट्रेन का पिछले दिनों एक वीडियो वायरल हुआ था. जिसमें एसी लोकल में छत से पानी टपक रहा था. अब एक बार फिर एसी लोकल ट्रेन के कोच से बारिश का पानी टपकने का वीडियो सामने आया है.

Mumbai Local Train: मुंबई की लोकल ट्रेन की छत से टपकने लगा पानी, महिलाओं ने कोच के अंदर बैठकर छाता खोलकर किया सफर, VIDEO आया सामने
Credit-(X,@abpmajhatv)

मुंबई, महाराष्ट्र: मुंबई की लाइफलाइन कही जानेवाली लोकल ट्रेन का पिछले दिनों एक वीडियो वायरल हुआ था. जिसमें एसी लोकल में छत से पानी टपक रहा था. अब एक बार फिर एसी लोकल ट्रेन के कोच से बारिश का पानी टपकने का वीडियो सामने आया है. इससे ज्यादा हैरान करनेवाली बात ये है कोच के अंदर ही महिलाएं छाता खोलकर बैठी हुई है.एक महिला ने सिर पर प्लास्टिक की बैग रखकर खुद का बचाव किया. जहांपर एक ओर मुंबई की सभी ट्रेनों को सुरखित बनाने का दावा किया जा रहा है, तो वही दूसरी तरफ लोकल ट्रेन में पानी के टपकने के कारण एक बार फिर रेलवे की पोल खोल दी है. बता दें की पिछले चार से पांच दिनों से मुंबई में लगातार बारिश हो रही है. जिसके कारण कई जगहों पर जलभराव की समस्या आ गई है.

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया X पर @abpmajhatv नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:Mumbai Local Train: मुंबई की AC लोकल ट्रेन की छत से टपकने लगा पानी, भीगने के कारण यात्री हुए परेशान, VIDEO आया सामने

एसी लोकल ट्रेन की टपकने लगी छत

एसी ट्रेन में छत के टपकने से यात्री नाराज

बताया जा रहा है कि ये घटना सुबह ठाणे से सीएसएमटी जानेवाली एसी लोकल ट्रेन में हुई है. ये लेडीज कोच दिखाई दे रहा है.कोच के अंदर पानी टपकने की वजह से महिलाओं ने भी नाराजगी जताई है.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

इस पूरी घटना का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.यात्री न केवल नाराज हैं, बल्कि रेलवे प्रशासन से उचित जवाब और सुधार की मांग भी कर रहे हैं.बता दें की पिछले दिनों भी एक एसी लोकल ट्रेन की छत से पानी टपकने का वीडियो सामने आया था.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 25, 2025 08:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).