उत्तराखंड के हरिद्वार में गंगा नदी के तेज बहाव में बह जाने के बाद सेना और पुलिस के संयुक्त अभियान में सात कांवड़ियों को बचाया गया. समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा साझा किए गए वीडियो में, कांवड़ियों को नदी में बहते हुए देखा जा सकता है जिसमें पुलिस और सेना के जवानों ने उन्हें बचा लिया.
जोनल मजिस्ट्रेट नरेश चौधरी ने बताया कि सेना की तैराकों की टीम ने अब तक कम से कम 18 कांवड़ियों को डूबने से बचाया है. उन्होंने गंगा घाटों पर भक्तों से नदी की तेज धारा से दूर रहने का भी आग्रह किया. उन्होंने कहा, कल भी एक महिला तेज प्रवाह में बह गई थी जिनको बचाया गया. उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां वे पूरी तरह से सुरक्षित हैं.
#WATCH उत्तराखंड: हरिद्वार में गंगा नदी में तेज बहाव के चलते 7 कावड़िए बह गए जिनको सेना और पुलिस के संयुक्त अभियान में बचाया गया। pic.twitter.com/Z3sFocyDFH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 21, 2022












QuickLY