Kanpur Fire
Kanpur Massive Fire: उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित बांसमंडी इलाके के एआर टावर में भीषण आग लग गई. आग लगने के बाद लपटे ऊपर तक उठा रही है. वहीं आग लगने की सूचना दमकल विभाग को मिलने के बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है. कानपुर के ज्वाइंट सीपी आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि आग को काबू करने की कोशिश की जा रही है. बचाव कार्य 5-6 घंटे से जारी है. दमकल की 15-16 गाड़ियां आग बुझाने में लगी हैं. आर्मी, एयरफोर्स की गाड़ियां भी मौजूद हैं. अगले 3-4 घंटे में आग पर काबू पाने की उम्मीद है.
Video:
#WATCH उत्तर प्रदेश: कानपुर के बांसमंडी इलाके के एआर टावर में आग लग गई। pic.twitter.com/eP9jT8AKXy
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 31, 2023












QuickLY