MP Shocker: इंदौर में चैकिंग से बचने के लिए ट्रैफिक पुलिस के जवान को कार के ड्राइवर ने बोनट पर घसीटा,  CCTV में वीडियो कैद- Watch
कार चालक ने पुलिस वाले को बोनट पर घसीटा (Photo Credits ANI)

मध्य प्रदेश के इंदौर से हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है. चैकिंग के दौरान एक कार चालक को ट्रैफिक पुलिस वाले ने कार को रोकने को कहा. लेकिन उसने कार को ना रोकर भागने लगा. ऐसे में पुलिस वाले ने अपनी जान पर खेलकर कार की बोनट पर आ गया. इसके बाद भी कार चालक ने कर को नहीं रोका और  चैकिंग से बचने के लिए पुलिस वाले कर की बोनट पर कुछ दूर घसीटा , जिसके बाद उसने कार रोकी. कार चालक की यह हरकत सीसीटीवी में कैद हो गई. वीडियो में भी देखा जा रहा है कि पुलिस वाले जब उसकी कार को रोकना चाहा तो वह कार लेकर भागने लगा. जिसके बाद ट्रैफिक पुलिस वाले ने जान की परवाह ना करते हुए फ़िल्मी स्टाइल में कार की बोनट पर आ गया. इसमे अंत में उसे कार को रोकना पड़ा.