Delhi: मिस्त्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सीसी को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी ने किया स्वागत (Video)
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी का स्वागत किया. मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी को राष्ट्रपति भवन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.
दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी (Abdel Fattah El-Sisi) का स्वागत किया. मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी को राष्ट्रपति भवन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. बता दें कि मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सीसी को गणतंत्र दिवस पर चीफ गेस्ट बनाया गया है. मिस्र की सेना की एक टुकड़ी भी गणतंत्र दिवस परेड में शिरकत करेगी. इसके लिए उन्होंने सोमवार को कर्तव्य पथ पर रिहर्सल भी की थी.
मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी ने कहा, मैं इस महान दिन के लिए भारतीय राष्ट्र, सरकार और लोगों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं. मेरे लिए सम्मानित अतिथि बनना और गौरवशाली राष्ट्रीय दिवस में हिस्सा लेना सौभाग्य है. मिस्र और भारत के संबंधों की विशेषता संतुलन और स्थिरता है.
#WATCH दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी का स्वागत किया। pic.twitter.com/BsxC1GbX6D
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 25, 2023
#WATCH | Delhi: Visuals from the ceremonial welcome of President of Egypt Abdel Fattah El-Sisi at Rashtrapati Bhavan.
Egyptian President will attend the Republic Day Parade 2023 as the Chief Guest. pic.twitter.com/bR7IxWJSUY
— ANI (@ANI) January 25, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 25, 2023 10:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

