Delhi Building Collapse Video: उत्तर दिल्ली के शास्त्री नगर में चार मंजिला बिल्डिंग गिरी, कोई हताहत नहीं, इमारत थी खाली

Delhi Building Collapse Video: उत्तर दिल्ली के शास्त्री नगर में सोमवार को एक चार मंजिला इमारत तास के पत्ते की तरह जमींदोज हो गई. बिल्डिंग गिरने का वीडियो सामने आया है. वीडियो में देखा जा रहा है कि इमारत तास के पत्ते की तरह से गिर गई. बिल्डिंग गिरने का वीडियो पुलिस द्वारा पुष्टि की गई है. राहत वाली वाली बात है कि बिल्डिंग खाली होने की वजह से कोई हादसा नहीं हुआ.

जानकारी के अनुसार स्थानीय बिल्डर ने कुछ महीने पहले ही इस इमारत को बनाया था, लेकिन इमारत झुकी हुई होने के कारण दिल्ली नगर निगम ने इसे डेंजर घोषित कर दिया था. जिसके बाद इमारत में रहने वाले लोगों को खाली करा लिया गया था. यह भी पढ़े: Mumbai Building Collapse Update: कुर्ला में बिल्डिंग हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 18 हुई, 1975 में बनी थी इमारत

Video: