देश

Lok Sabha Election 2024: मंडी से BJP उम्मीदवार कंगना रनौत के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह, मां प्रतिभा सिंह का ऐलान- VIDEO

हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत के खिलाफ कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह चुनाव लड़ेंगे. शनिवार को मीडिया से बातचीत में उनकी मां प्रतिभा सिंह ने ऐलान किया है.

Lok Sabha Election 2024: मंडी से BJP उम्मीदवार कंगना रनौत के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह, मां प्रतिभा सिंह का ऐलान- VIDEO
Kangana Ranaut-Vikramaditya Singh

Lok Sabha Election 2024: हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत के खिलाफ कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह चुनाव लड़ेंगे. शनिवार को मीडिया से बातचीत में उनकी मां प्रतिभा सिंह ने ऐलान किया है. प्रतिभा सिंह ने कहा है कि मंडी उनके परिवार के लिए प्रतिष्टि सीट रही है. ऐसे में इस सीट से उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह चुनाव लड़ेंगे. क्योंकि उनके पति वीरभद्र सिंह चार बार इस सीट से सांसद रह चुके हैं. वहीं इस सीट से खुद वो तीन बार सांसद रह चुकी हैं. ऐसे में इस सीट से उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह चुनाव लड़ेंगे. जिसके बारे में जल्द से ही कांग्रेस की तरफ से अधिकारिक घोषणा होगी. प्रतिभा सिंह  ने कहा कि उन्होंने इस सीट से  टिकट देने को लेकर खुद विक्रमादित्य सिंह के नाम का रिकमंड किया था.

Video:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 13, 2024 05:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).