Madhya Pradesh: खाना खाते समय सिक्योरिटी गार्ड को आया हार्ट अटैक, गिरकर मौत- VIDEO

 Security Guard Dies Heart Attack: देश में कोरोना महामारी के बाद हार्ट अटैक के मामले बढे हैं. देखा जा रहा है कि  चलते फिरते या और कोई काम करते हुए लोगों को हार्ट अटैक आने के बाद जान चली जा रही है. ऐसा ही कुछ मध्य प्रदेश के सागर जिले में देखने को मिला. एक सुरक्षा गार्ड टोल प्लाजा के केबिन में बैठकर खाना खा रहा है. इसी बीच उसे हार्ट अटैक आने पर वह जिस बेंच पर बैठकर खा रहा हैं. उससे नीचे गिर जाता है और उसकी जान चली जाती है. शख्स को हार्ट अटैक आने और बेंच से नीचे गिरकर मौत का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया है. वीडियो में भी देखा जा सकता है की वह बेंच पर बैठकर खाना खा रहा है. इसी बीच उसे हार्ट अटैक आने पर वह नीचे गिर जाता है. जिससे उसकी जान चली जाती है.

Video: