Video: उत्तरप्रदेश के आगरा में कुछ युवकों ने हाईवे पर ही जन्मदिन का सेलिब्रेशन किया. इस दौरान इन युवकों ने जमकर हुडदंग मचाया. लाइन से कार लगाकर उसपर केक काटा गया और आतिशबाजी की गई. ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में आप देख सकते है की कुछ लड़के आगरा के नेशनल हाईवे पर कई कार लगाकर एक कार के बोनट पर 8 से 10 केक रखते है और उसको काटते है. इस दौरान बीच हाईवे पर ही पटाखे भी छोड़े गए. इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों की ओर से इन युवकों पर सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है. ये भी पढ़े:UP: आगरा में 5 बाइकर्स ने स्कूटी सवार लड़की पर की अश्लील टिप्पणी, बीच सड़क पर गाड़ी को मारी लात
आगरा हाईवे पर मनाया जन्मदिन
आगरा
➡हाईवे पर मनाया गया जन्मदिन, जमकर हुड़दंग
➡सेलिब्रेशन के दौरान हाईवे पर जमकर की आतिशबाजी
➡हाईवे पर कई कार खड़ी कर काटा गया केक
➡आगरा नेशनल हाईवे के बताए जा रहे वीडियो@agrapolice | @Uppolice #Varta24live #Varta24Agra #NareshVashistha #Agra #AgraNews #UttarPradesh pic.twitter.com/pbpe4iMsE9
— Varta24 Agra | वार्ता 24 आगरा (@varta24agra) September 8, 2024













QuickLY