Video: लुटेरी दुल्हन ने दूध में मिलाई नशीली दवा, फिर जेवर और पैसा लेकर आशिक के साथ हुई चंपत, CCTV में हुई कैद
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pxhere)

लुटेरी दुल्हन के कई मामले अब तक सामने आ चुके हैं. ताजा नया मामला संभल जिले का है, लेकिन यहां लुटेरी दुल्हन शादी के अगले दिन फरार नहीं हुई बल्कि 4 महीने बाद घर से भागी. शादी के बाद दुल्हन ससुराल में रह रही थी. उसने परिवार को खाना-दूध में नशीली गोलियां डालकर दे दी और घर में रखे लाखों के जेवर व कैश लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई. सुबह जब परिवार को होश आया तो आलमारी खुली थी. गहने और कैश गायब थे. बालकनी से बंधी हुई साड़ी बाहर लटकी हुई थी. यह पूरी घटना CCTV में कैद हो गई.