हाथी/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)
Tamil Nadu Elephant Baby Rescue Video: तमिलनाडु में वन विभाग की मेहनत रंग लाई है. नीलगिरी में 30 फीट गहरे कुएं में एक हाथी का बच्चे गिर गया था. जिसकी सूचना वन विभाग की टीम को लगने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. करीब 6 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद हाथी के बच्चे को वन विभाग की टीम ने बचा लिया. हाथी के रेस्क्यू करने का वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है वन विभाग की टीम हाथी के बच्चे को रेक्स्यू कर रहे हैं.
देखें वीडियो:
#WATCH तमिलनाडु: वन विभाग ने नीलगिरी में 30 फीट गहरे कुएं में गिरे हाथी के बच्चे को बचाया। वन विभाग द्वारा तकरीबन 6 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला, जिसके बाद उसे बाहर निकाला गया। pic.twitter.com/t6yG4a9FIU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 29, 2024












QuickLY