Video: शराब के नशे में गाड़ी चला रहा था शख्स, तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई; CCTV फुटेज आया सामने
तेज रफ्तार कार हुई दुर्घटनाग्रस्त (Photo: YouTube)

साइबराबाद पुलिस ने अपने YouTube चैनल पर एक वीडियो साझा किया जिसमें एक तेज रफ्तार कार सड़क के डिवाइडर से टकराती है और फिर पलट जाती है. मिली जानकारी के मुताबिक कार चालक शराब के नशे में था. कथित तौर पर, सह-यात्री की मौत हो गई और चालक को गंभीर चोटें आईं.