Video: सड़क पार करते समय तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आया गेंडा, असम के सीएम सरमा ने वीडियो शेयर कर दी चेतावनी

Assam Rhino Accident: असम के धुबरी जिले के हल्दीबारी में एक गेंडा रोड को पार कर रहा था. इस बीच तेज रफ़्तार ट्रक से टकरा गया. ट्रक से टक्कर के बाद गेंडा तो बच गया. लेकिन गेंडे की इस टक्कर को लेकर असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा (CM Himanta Biswa Sarma)ने सोशल मीडिया पर उस हादसे का वीडियो शेयर किया है. वीडियो शेयर करने के साथ ही सीएम हिमंत बिस्वा ने अपने ट्वीट में लिखा ‘गेंडे हमारे खास दोस्त हैं, हम उनके क्षेत्र में किसी भी तरह का उल्लंघन नहीं होने देंगे.’ इसके साथ ही अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा कि हल्दीबाड़ी में इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में गेंडा बच गया. वाहन को रोका गया और जुर्माना लगाया गया. इस बीच काजीरंगा में जानवरों को बचाने के अपने संकल्प में हम 32 किमी के स्पेशल कॉरिडोर पर काम कर रहे हैं.