PM Modi Flags Off Vande Bharat Express: पीएम मोदी की बड़ी सौगात, 11 राज्यों के लिए एक साथ 9 वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी- VIDEO
PM Modi ,Vande Bharat Express (Photo Credits ANI)

PM Modi Flags Off Vande Bharat Express:  रेल यात्रा को सुखद बनाने के लिए केंद्र की मोदी सरकार हर संभव कोशिश कर रही है. ताकि लोग देश की ट्रेनों में आरामदायक यात्रा कर सके. इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल के माध्यम से आज एक साथ 11 राज्यों के लिए 9 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई. प्रधानमंत्री ने इन ट्रेनों को हरी  झंडी दिखाने के बाद कहा कि इससे लोगों को आने जाने में काफी सुविधा होगी.

इन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने के साथ ही प्रधानमंत्री ने कहा कि वंदे भारत ट्रेनों ने पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों में भी तेजी ला दी हैं. जिन जगहों पर वंदे भारत ट्रेन पहुंच रही हैं, वहां पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है. इससे वहां रोजगार के अवसर भी पैदा हो रहे हैं. नई वंदे भारत ट्रेनों को शुरू होने से राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, बिहार, पश्चिम बंगाल, केरल, ओडिशा, झारखंड और गुजरात राज्यों में कनेक्टिविटी में सुधार होने की उम्मीद है. ये ट्रेनों इस राज्यों के लिए चलेंगी.

Video: