Varanasi Holi - ANI
Holi 2024: देशभर में होली की धूम मची हुई है. खुशियों का त्योहार होली को लेकर वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर लोगों ने होली मनाई. इस दौरान लोगों ने खुश होकर एक दूसरे को गुलाला लगाने के बाद लोकगीत पर जमकर थिरके. होली के त्योहार को लेकर आज पूरे देश में होली खेली जा रही है. कुछ लोग जहां अपने घरों में अपने परिवार के साथ होली मना रहे हैं. वहीं कुछ शहरों में खास होली मानने को लेकर कार्य्रकम का आयोजन किया है. जहां पर लोग पहुंचकर एक दूसरे के साथ होली मना रहे हैं. होली के इस त्योहार पर लोग एक दूसरे को गुलाला लगाकर होली खेलते हैं. होली पर लोग लोकगीत पर खुश होकर नृत्य भी करते है.
Video:
#WATCH | Uttar Pradesh: People celebrate #Holi at Dashashwamedh Ghat in Varanasi pic.twitter.com/uWUYxU5ZlZ
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 25, 2024












QuickLY