Car Vandalism In Pimpri Chinchwad: कारों में तोड़फोड़ करते हुए बनाई रील, तीन नाबालिग लड़कों का वीडियो आया सामने, पिंपरी-चिंचवड में बेखौफ गुंडों के हौसले बुलंद-Video
पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवड का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें एक लड़का सड़क के किनारें खड़ी गाड़ियों के शीशें तोड़ रहा है और दूसरा लड़का मोबाइल से उसका वीडियो बना रहा है. इस घटना के बाद ये देखा जा सकता है की , अपराधी कितने बेखौफ है.
Car Vandalism In Pimpri Chinchwad: पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवड का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें एक लड़का सड़क के किनारें खड़ी गाड़ियों के शीशें तोड़ रहा है और दूसरा लड़का मोबाइल से उसका वीडियो बना रहा है. इस घटना के बाद ये देखा जा सकता है की , अपराधी कितने बेखौफ है और पुलिस को लेकर इनके मन में किसी भी प्रकार का कोई डर नहीं है.
ये घटना आधी रात को थेरगांव परिसर में हुई. इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज कैद हो गया है. ये भी बताया जा रहा है की इस घटना में शामिल तीनों लड़के नाबालिग है. ये भी पढ़े :Hingoli Shocking: मायके से 7 लाख रुपए लाने के लिए विवाहिता को ससुरालवालों ने किया परेशान, बिजली का शॉक देकर की गई पीड़िता की हत्या, परिजनों ने लगाया आरोप
देखें वीडियो :
Five to six vehicles were vandalized by miscreants using sickles while making reels in #wakad #Pune#vehicle #vandalism #reel #vehiclevandalism #reelmaking #wakadpolicestation #pimprichinchwad pic.twitter.com/gg1dgHBdTT
— Pune Pulse (@pulse_pune) June 24, 2024
पुलिस की जानकारी के मुताबिक़ आधी रात को तीन नाबालिग लड़कों ने थेरगांव के एकता कॉलोनी की सड़क के किनारें खड़ी की गई गाड़ियों के कोयते से शीशें तोड़ दिए. इसमें एक लड़का बेखौफ होकर कार के शीशें तोड़ रहा था , वो वही दूसरा मोबाइल से उसकी रील बना रहा था. इन नाबालिग आरोपियों ने पांच से छह गाड़ियों की तोड़फोड़ की है.
इस घटना में दो नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लिया गया है. जबकि एक नाबालिग फरार होने की जानकारी सामने आई है. इस घटना के बाद नागरिकों में डर का माहौल है तो वही पुलिस का कितना डर इन आरोपियों के मन में है, इस घटना से ये भी समझ में आता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 25, 2024 01:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

