देश

Hingoli: मायके से 7 लाख रुपए लाने के लिए विवाहिता को ससुरालवालों ने किया परेशान, बिजली का शॉक देकर की गई पीड़िता की हत्या, परिजनों ने लगाया आरोप

हिंगोली के लिंबाळा मक्ता गांव में एक गंभीर घटना सामने आई है. जिसमें पिकअप ट्रक लेने के लिए मायके से 7 लाख रुपए लाने के दबाव में ससुरवालों ने विवाहित महिला को बिजली का करंट देकर हत्या किए जाने का आरोप है.

Hingoli: मायके से 7 लाख रुपए लाने के लिए विवाहिता को ससुरालवालों ने किया परेशान, बिजली का शॉक देकर की गई पीड़िता की हत्या, परिजनों ने लगाया आरोप
Credit- Pixabay

हिंगोली के लिंबाळा मक्ता गांव में एक गंभीर घटना सामने आई है. जिसमें पिकअप ट्रक लेने के लिए मायके से 7 लाख रुपए लाने के दबाव में ससुरवालों ने विवाहित महिला को बिजली का करंट देकर हत्या किए जाने का आरोप है. इस मामले में पुलिस ने ससुराल वालों के 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

जानकारी के मुताबिक़ हिंगोली के गांव संतुकपिंपरी के अब्दुल शेख मदार इनकी बेटी नाजिया की शादी 4 साल पहले पळसोना के शेख हुसैन उर्फ़ न्यामत पिता शेख अहेमद के साथ हुई थी. शुरवात में नाजिया के साथ अच्छा बर्ताव किया गया. लेकिन कुछ वर्षों के बाद ससुरवालों ने उसके साथ बुरा बर्ताव करना शुरू किया. इसके बाद नाजिया और उसका पति ये लिंबाळा में रहने एक लिए आएं. लेकिन इसके बाद भी पति और उसके परिजनों की तरफ से नाजिया को तकलीफे दी जा रही थी. ये भी पढ़े :Viral Video: पश्चिम बंगाल के व्यस्त सड़क पर शख्स ने लड़की को दिखाए प्राइवेट पार्ट और किया हस्तमैथुन, बसीरहाट के घिनौनी घटना का वीडियो वायरल

कुछ दिन पहले पिकअप गाड़ी खरीदने के लिए मायके से 7 लाख रुपए लाने के लिए उसको तकलीफ दी जाने लगी. लेकिन मायके की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की वजह से नाजिया वहां नहीं जा रही थी. जिससे नाराज ससुरालवालों ने बिजली का करंट देकर उसकी हत्या कर दी.

इस मामले में नाजिया के पिता ने हिंगोली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है. पुलिस ने इस मामले में शेख हुसेन उर्फ न्यामत शेख, अहमद शेख, इरफान शेख, अहमद शेख, हमीद शेख चांद पर मामला दर्ज किया है. इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. घटना की आगे की जांच पुलिस कर रही है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 25, 2024 01:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).