Hyderabad: महिलाओं के व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजना युवक को पड़ा भारी, सरेआम पिटाई के बाद किया गया पुलिस के हवाले- VIDEO
(Photo Credits Twitter)

हैदराबाद में डायग्नोस्टिक सेंटर में काम करने वाले एक युवक को महिलाओं के व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजकर परेशान करना भारी पड़ा है.  कुछ महिलाओं ने पहले इस युवक की सारे आम पिटाई की. इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया. जानकारी के अनुसार युवक का नाम सिकंदर है. जिसकी उम्र 26 साल है. वह सेंटर में आने वाली महिलाओं का नंबर लेने के बाद अपने मोबाइल में सेव कर लेता था. इसके बाद वह महिलाओं के व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजकर परेशान करता था. उसकी इस हरकत से तंग आकर महिलाओं ने उसे पीटने के बाद पुलिस के हवाले किया. घिनौनी करता करने वाले युवक का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. वीडियो में देखा जा सकता है कि महिलाएं युवक को पीटने हुए पुलिस स्टेशन लेकर जा रही है.

Video: