Man Died In Car
बिहार के जमुई में सड़क के किनारे खड़े एक इनोवा कार में रविवार को एक युवक का शव पाया गया. जिसके बाद सनसनी फ़ैल गई. वहीं युवक के बारे में मालूम पड़ा कि वह ड्राइवर है. गाड़ी अंदर से लॉक थी और ड्राइवर उसमें मरा पड़ा था. युवक के बारे में कहा जा रहा है कि वह कार में मॉस्किटो क्वाइल जलाकर सो रहा था और उसका दम घुटने से मौत है. मृतक पश्चिम बंगाल का रहने वाला था और उसका नाम किशन लोहार है और वह बुकिंग पर बिहार के जमुई आया हुआ था.
Video:
कार में मॉस्किटो क्वाइल जलाकर सो रहा था ड्राइवर, दम घुटने से हुई मौत. पश्चिम बंगाल का रहने वाला था ड्राइवर किशन लोहार, बुकिंग पर आया था बिहार के जमुई. pic.twitter.com/bEhKzryW6I
— Utkarsh Singh (@UtkarshSingh_) February 5, 2023












QuickLY