Video: एमपी के जबलपुर में नवरात्रि के दौरान उपद्रव करने वालों युवकों को पुलिस ने दी अनोखी सजा, कान पकड़कर करवाई उठक-बैठक, पुंगी भी बजाई
युवकों को पुलिस ने दी अनोखी सजा

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में पुलिस एक अनोखे तरीके से युवाओं को सजा देती नजर आ रही है. नवरात्रि 2022 के दौरान कथित रूप से लोगों को परेशान करने के लिए पुलिस ने कुछ युवकों को सड़क पर उठक-बैठक करने के लिए कहा. पुलिस ने उपद्रव करने के लिए युवकों के कण में पुंगी भी फूंकी. घटना मध्य प्रदेश के जबलपुर की है.