UP Police (Photo: PTI)
उत्तर प्रदेश में ट्रैफिक के नियमों को तार-तार किया जा रहा है. ऐसा ही कुछ बांदा में देखा गया, एक ऑटो रिक्शा में करीब 20 लोग बैठे. लेकिन चेकिंग अभियान के दौरान ड्राइवर पर कार्रवाई हुई है. आरटीओ ने ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 22 हजार रुपये का चालान काटा. साथ ही आरटीओ की तरफ से ड्राइवर को हिदायत दी गई है कि आगे से वह ऑटो में छमता से ज्यादा लोगों को ना बैठाये, नहीं तो उसके खिलाफ कानूनी कर कार्रवाई होगी.
Tweet:
बांदा में एक ऑटो में बैठे दिखे करीब 20 लोग, कट गया चालान। चेकिंग अभियान के दौरान 20 लोगों से लदे ऑटो ड्राइवर पर कार्रवाई करते हुए 22 हजार रुपये का काट दिया गया चालान। देखें इस मामले पर आरटीओ ने क्या कुछ कहा।#AutoDriver #Banda #UPRTO pic.twitter.com/8uGcsLrVA9
— UP Tak (@UPTakOfficial) August 7, 2023













QuickLY