Manipur Viral Video: महिलाओं से अभद्रता के मामले में SC आज करेगा सुनवाई, केंद्र-राज्‍य सरकार के खिलाफ याचिका

मणिपुर में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है. इस बीच सोमवार (31 जुलाई) को सुप्रीम कोर्ट में मणिपुर में महिलाओं के साथ अभद्रता मामले में सुनवाई होगी.

Supreme Court (Photo Credit- ANI)

नई दिल्‍ली: मणिपुर में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है. इस बीच सोमवार (31 जुलाई) को सुप्रीम कोर्ट में मणिपुर में महिलाओं के साथ अभद्रता मामले में सुनवाई होगी. मणिपुर वायरल वीडियो मामले में दोनों पीड़ित महिलाओं ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर मामले में दखल की मांग की है. 4 मई को हुई यौन उत्पीड़न की घटना से जुड़ी एफआईआर को लेकर याचिका दायर की गई है. पीड़ित महिलाओं ने मणिपुर सरकार और केंद्र के खिलाफ याचिका दाखिल की है. चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच के सामने मणिपुर का मुद्दा आएगा. इंफाल में मणिपुरी युवाओं ने मिजोरम के CM ज़ोरमथांगा का पुतला फूंका.

पिछले दिनों वायरल हुए यौन हिंसा के वीडियो (Manipur Viral Video) में दिखने वाली महिलाओं ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. याचिका में पीड़ित महिलाओं ने मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित किए जाने की मांग उठाई है. दरअसल हिंसा प्रभावित मणिपुर में 4 मई का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामने आने के बाद तनाव बढ़ गया, जिसमें कुकी समुदाय की दो महिलाओं को मैतेई पुरुषों द्वारा नग्न अवस्था में घुमाते हुए दिखाया गया है.

इससे पहले 20 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने मामले का स्वत: संज्ञान लेते हुए केंद्र व राज्‍य सरकार को निर्देश जारी किए थे. अदालत ने यह भी कहा था कि अगर सरकार कुछ नहीं करती तो उसे दखल देना पड़ेगा. जिसके जवाब में केंद्र ने कहा था कि मामले की जांच CBI को दे दी गई है.

मणिपुर में अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने की मेइती समुदाय की मांग के विरोध में पर्वतीय जिलों में तीन मई को ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ के आयोजन के बाद राज्य में भड़की जातीय हिंसा में अब तक 160 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Supreme Court on Abetment to Suicide: लिव-इन पार्टनर से शादी से इनकार आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं; सुप्रीम कोर्ट ने छह आरोपियों के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही की रद्द